IIT बॉम्बे में साहिल के साथ परीक्षा हॉल में क्या हुआ था? जो कर लिया सुसाइड, अब CCTV फुटेज आया सामने, VIDEO
आईआईटी बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे के सुसाइड केस में परीक्षा हॉल का CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में आखिरी 20 मिनट में क्या-क्या हुआ सब साफ दिख रहा है।
- भारत
- 3 min read
IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे के सुसाइड मामले में अब परीक्षा हॉल के अंदर का CCTV फुटेज सामने आया है। यह इस मामले का पहला सीसीटीवी फुटेज है। मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रहा है। अब इस फुटेज को अहम सबूत माना जा रहा है। वीडियो में साहिल काली टी-शर्ट में नजर आ रहा है। वो एग्जाम हॉल में पहली बेंच पर बैठे नजर आ रहे हैं।
यह इस केस का पहला सीसीटीवी फुटेज है, 54 सेकंड के वीडियो में साफ हो गया कि उस दिन क्लास रूम में क्या -क्या हुआ था। फुटेज में साहिल काली टी-शर्ट पहने हुए पहली बेंच पर बैठे नजर आ रहा है। कुछ देर बाद एक टीचर उनके पास आकर रुकते हैं, उनसे बात करते हैं। इसके बाद साहिल बेंच से उठते हैं, दोनों के बीच कुछ देर बातचीत चलती है और फिर साहिल वापस बैठ जाता है।
वीडियो में साहिल ने हाथ में दिखा फोन
फुटेज में क्लास के अंदर तीन सुपरवाइजर भी दिख रहे हैं। साहिल मोबाइल फोन की ओर देखने की कोशिश करते दिखते हैं, जिसके बाद प्रोफेसर उन्हें कथित तौर पर नकल करते हुए पकड़ लेते हैं। फुटेज के अंतिम हिस्से में साहिल प्रोफेसर को अपना मोबाइल फोन सौंपते और प्रोफेसर उन्हें परीक्षा हॉल से बाहर ले जाते दिख रहे हैं।
साहिल पर ChatGPT के इस्तेमाल का लगा था आरोप
बता दें कि साहिल वाकोडे ने 18 सितंबर को पवई स्थित हॉस्टल के अपने कमरे में आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड से कुछ घंटे पहले परीक्षा के दौरान कथित तौर पर मोबाइल फोन के जरिए ChatGPT का इस्तेमाल करते हुए उन्हें पकड़ा गया था। परीक्षा दोपहर 1 बजे तक होनी थी। जांच एजेंसियां अब इस फुटेज के माध्यम से अंतिम 20 मिनट में हुई घटनाओं का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।
Advertisement
प्रोफेसर सूर्यनारायण डूल्ला छुट्टी पर भेजे गए
आरोप है कि जब साहिल अपने फोन पर ChatGPT के जरिए पेपर सॉल्व या अपलोड कर रहे थे, उसी दौरान ड्यूटी पर तैनात प्रोफेसर सूर्यनारायण डूल्ला की नजर उन पर पड़ी। प्रोफेसर तुरंत उनके पास पहुंचे, मोबाइल देखने के बाद उन्हें सीट से उठने को कहा और बाहर ले गए। मामले में आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर सूर्यनारायण डूल्ला पर साहिल को जाति के आधार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। प्रोफेसर को छुट्टी पर भेज दिया गया है। जांच के लिए बुधवार को 10 सदस्यों की एक हाईलेवल कमेटी गठित की गई है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच पहले से इस मामले की जांच कर रही है।
IIT बॉम्बे के कैंपस में भारी तनाव
महाराष्ट्र के यवतमाल निवासी और IIT बॉम्बे के एनर्जी साइंस विभाग के छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद से कैंपस में भारी तनाव है। इसी साल जुलाई में संस्थान का हिस्सा बने साहिल की मौत से पूरा छात्र समुदाय आक्रोशित है। घटना के तुरंत बाद सैकड़ों छात्र देर रात सड़कों पर उतर आए थे और मुख्य प्रशासनिक भवन के बाहर धरना देकर जोरदार प्रदर्शन शुरू किया था।
Advertisement
प्रोफेसर पर गंभीर आरोप
छात्रों ने आरोप लगाया है कि विभागीय बातचीत और काउंसलिंग के नाम पर साहिल पर अत्यधिक मानसिक दबाव बनाया गया था। छात्रों का कहना है कि HoD और अधिकारियों ने बंद कमरे में उसे इस कदर डराया-धमकाया कि वह गहरे तनाव में चला गया। इसी खौफ के चलते हॉस्टल लौटकर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। 18 सितंबर को देर शाम तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो सहपाठियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जहां वह मृत मिला।
यह भी पढ़ें: कश्मीर पर दिया बयान तो भारत ने OIC को लगाई फटकार, कहा- पाकिस्तान को...