अपडेटेड 18 February 2026 at 14:20 IST
पंजाबी शादी में दूल्हा-दुल्हन पर जमकर हुई नोटों की बारिश, क्या लुटाए गए 8 करोड़ रुपये? जानें वायरल VIDEO में दावे की सच्चाई
Bride-Groom Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वायरल वीडियो की चर्चा है। इसमें दूल्हा-दुल्हन पर नोटों की बौछार हो रही है। इसे देखने के बाद नेटिजंस की आंखें फटी की फटी रह गई है।
Viral Video: बैंड, बाजा, बारात और करोड़ों रुपये की बारिश... कहीं सुना है आपने? इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वेडिंग वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फूलों की जगह नोटों की बारिश हो रही है। इस वीडियो ने देखते ही देखते इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। दावा किया जा रहा है कि इस शादी में 8 करोड़ रुपये कैश उड़ाए गए हैं। इसके पीछे की असल सच्चाई क्या है चलिए बताते हैं।
पंजाबी शादी के वायरल हो रहे वीडियो में सिर्फ जश्न नहीं, बल्कि शान-ओ-शौकत की नुमाइश नजर आ रही है। इसमें दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं और डांस कर रहे हैं। दूल्हा और दुल्हन एक-दूजे में खोए हुए हैं। वहीं दूसरी ओर उन पर फूलों की जगह नोटों की बौछार हो रही है।
वायरल वीडियो में क्या दिख रहा?
वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन के चारों ओर लोगों की भीड़ लगी हुई है। इस दौरान उनके आस-पास खड़ा हरेक शख्स नोट उड़ा रहा है। कुछ देर बाद, दूल्हा भी अपनी होने वाली दुल्हनिया पर पैसों की बारिश करने लगता है। इस वीडियो को जिसने देखा वो हैरान रह गया। इसे लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि 8 करोड़ रुपये की गड्डियां उड़ाई गई हैं।
करोड़ों रुपये उड़ाने की हकीकत कुछ और
अब इसे लेकर दूल्हे के भाई सिकंदर सिंह ने सफाई दी है। उनका कहना है कि पैसों की बारिश जरूर हुई, लेकिन 8 करोड़ नहीं, लगभग 2 लाख रुपये। उन्होंने बताया कि उनका भाई ऑस्ट्रेलिया में ट्रक का कारोबारी है। शादी 14 फरवरी को धूमधाम से हुई थी। इस दौरान खूब पैसे करोड़ों नहीं, लाखों में लुटाए गए थे।
वीडियो देख नेटिजंस हैरान
सिंकदर के अनुसार, इन कैश में कुछ डॉलर के नोट भी शामिल थे। करोड़ों रुपये का आंकड़ा कब, कैसे और कहां से आया और इतना वायरल हो गया इसकी जानकारी नहीं है। खैर, उन्होंने सोशल मीडिया के दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। फिलहाल इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजंस की आंखें फटी की फटी रह गई है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 18 February 2026 at 14:20 IST