छी... सड़े नाले में पहले लगाई डुबकी फिर वहीं बैठकर की पार्टी, कहा- मेरे दादा के तीनों बच्चे मर गए, अब सारी प्रॉपर्टी मेरी

पुनीत सुपरस्टार ने इंस्टाग्राम पर एक घिनौना पोस्ट शेयर किया है। इसमें वह गंदे नाले में डुबकी लगा रहे हैं, फिर वहां बैठकर पार्टी करते हैं।

Follow :  
×

Share


puneet superstar viral video | Image: instagram

सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में लोग किस हद तक जा सकते हैं, इसका एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार की हरकतों ने लोगों को हैरान करने के साथ-साथ नाराज भी कर दिया है। इस वीडियो में वह गंदे नाले में पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं।

नाले में पार्टी का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में पुनीत सुपर स्टार एक गंदे नाले के पास बैठा नजर आता है। इसके बाद वह नाले में डुबकी लगाता है और फिर वहीं बैठकर जूस की बोतल निकालता है। पहले वह जूस पीता है, फिर उसी बोतल को नाले के गंदे पानी में डुबोकर दोबारा पीने की कोशिश करता है। वीडियो में उसकी ये हरकतें साफ दिखाई दे रही हैं, जो कई लोगों के लिए बेहद असहज करने वाली साबित हुई हैं।

 

अजीब हरकतों ने लोगों को चौंकाया

वीडियो में पुनीत सुपर स्टार बार-बार नाले के पानी के साथ अजीब हरकतें करता नजर आ रहा है। इस तरह का कंटेंट देखकर कई यूजर्स हैरान रह गए और सवाल उठाने लगे कि क्या सिर्फ वायरल होने के लिए किसी भी हद तक जाना सही है।

 

सोशल मीडिया पर तीखे रिएक्शन

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों ने इसे अजीब और परेशान करने वाला बताया, तो कई यूजर्स ने इसे बिल्कुल घटिया और खतरनाक हरकत करार दिया। एक यूजर ने लिखा कि यह फनी नहीं बल्कि दिमाग खराब करने वाला है, वहीं दूसरे ने मजाक में उसे नाल सुपरस्टार तक कह दिया। कुछ लोगों ने यहां तक कहा कि ऐसे कंटेंट क्रिएटर्स को इलाज की जरूरत है, जबकि कुछ यूजर्स ने इसे महज एंटरटेनमेंट मानकर हल्के अंदाज में लिया है। 

यह भी पढ़ें: 'मैंने कृतिका को मार डाला...', पत्नी की हत्या के बाद गर्लफ्रेंड को मैसेज

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 9 April 2026 at 13:13 IST