'मैंने कृतिका को मार डाला...', पत्नी की हत्या के बाद गर्लफ्रेंड को मैसेज, बेंगलुरु केस में बड़ा खुलासा

Kritika Reddy Murder Case: डॉक्टर कृतिका रेड्डी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी पति की चैट्स रिवील हो गए हैं, जिसमें उसने अपनी गर्लफ्रेंड को मैसेज किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
kritika reddy murder case
kritika reddy murder case | Image: X

Kritika Reddy Murder Case: बेंगलुरु के डॉक्टर कृतिका रेड्डी हत्याकांड के सामने आने के बाद ने सभी को चौंका दिया है। इस मामले में अब ऐसे डिजिटल सबूत सामने आए हैं, जिन्होंने आरोपी पति की साजिश और अपराध के बाद की गई उसकी हरकतों को उजागर कर दिया है। इस कांड में आरोपी की सीक्रेट चैट्स रिवील हो गई हैं, जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड को पत्नी की हत्या करने के बाद बताया है।

पत्नी की हत्या और साजिश का हुआ खुलासा

जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी महेंद्र रेड्डी पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को एनेस्थीसिया की ओवरडोज देकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं, उसने इस हत्या को नॉर्मल मौत दिखाने की कोशिश भी की थी। मेडिकल जानकारी का इस्तेमाल करते हुए उसने पूरे अपराध को छिपाने की योजना बनाई थी।

गर्लफ्रेंड संग चैट ने खोले राज

जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन से कई अहम चैट्स सामने आए हैं। इनमें उसने अपनी कथित गर्लफ्रेंड को निर्देश दिया कि वह पुलिस के सामने उनके रिश्ते को सिर्फ दोस्ती बताए और फिलहाल उससे किसी भी तरह का संपर्क न रखे। अधिकारियों का मानना है कि यह जांच को गुमराह करने और गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश थी।

कबूलनामे जैसा मैसेज बना बड़ा सबूत

सबसे अहम खुलासा उस मैसेज से हुआ, जिसमें आरोपी ने लिखा कि मैंने कृतिका को मार डाला, मैं जेल जाऊंगा। पुलिस ने इस मैसेज को केस में मजबूत सबूत के तौर पर शामिल किया है, जिससे आरोपी के खिलाफ मामला और मजबूत हो गया है। फॉरेंसिक टीम ने आरोपी के डिवाइस से 10 लाख से ज्यादा डिजिटल फाइलों की जांच की है। इसमें चैट्स, फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन और डिलीट किए गए मैसेज शामिल हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि इस डिजिटल ट्रेल ने आरोपी की गतिविधियों को समझने में अहम भूमिका निभाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सत्र न्यायालय ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने साफ किया है कि उपलब्ध साक्ष्य मजबूत हैं और इस स्तर पर आरोपी को राहत देना उचित नहीं है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: दूध- दही की हेल्दी डाइट भी बन सकती है जहर, जानें क्या न खाएं

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड