अपडेटेड 31 December 2025 at 18:40 IST

Aviva Baig-Raihan Vadra: हमेशा राजनीति से दूरी बनाने वाले रेहान पब्लिकली कब दिखे थे अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ? VIDEO VIRAL

Aviva Baig-Raihan Vadra Viral Video: प्रियंका गांधी के बेटे और उनकी होने वाली बहु का लगभग एक साल पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आप भी देखिए रेहान और अविव का ये अनदेखा वीडियो।

Follow :  
×

Share


Aviva Baig-Raihan Vadra Viral Video | Image: X

Aviva Baig-Raihan Vadra Viral Video: प्रियंका गांधी वाड्रा के वायनाड चुनाव प्रचार से जुड़ा एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके भतीजे रेहान वाड्रा अपनी मंगेतर अविवा बेग के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि उस वक्त यह वीडियो ज्यादा सुर्खियों में नहीं आया था, लेकिन अब रेहान और अविवा की सगाई की खबर सामने आने के बाद ये अनदेखा वीडियो वायरल होने लगा है।

प्रियंका गांधी की रैली में साथ दिखे थे रेहान और अविवा

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो नवंबर 2024 का बताया जा रहा है, जब केरल के वायनाड में प्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रचार कर रही थीं। स्टेज से प्रियंका गांधी समर्थकों को संबोधित कर रही थीं, वहीं बैठे रेहान वाड्रा और अविवा बेग चुपचाप खड़े दिखाई दिए थे। दोनों ने मीडिया से दूरी बनाकर रखी थी और किसी तरह की पब्लिक में प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

सगाई की खबर के बाद बढ़ी चर्चा

मंगलवार को रेहान वाड्रा ने अपनी सात साल पुरानी गर्लफ्रेंड अविवा बेग से सगाई कर ली है। इसके बाद उनके पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा तेज हो गई है। वायनाड रैली का यह वीडियो उसी कड़ी में वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों की बॉन्डिंग को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

 

कौन हैं अविवा बेग

अविवा बेग दिल्ली में रहने वाली हैं। वह मीडिया, डिजाइन और फोटोग्राफी के क्षेत्र से जुड़ी रही हैं। उन्होंने कई आर्ट एग्जीबिशन में अपना काम पेश किया है और फोटोग्राफी व प्रोडक्शन स्टूडियो ‘एटेलियर 11’ की सह-संस्थापक हैं। अविवा एक समय राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। बताया जाता है कि उनकी मां नंदिता बेग प्रियंका गांधी वाड्रा की करीबी मित्र हैं और कांग्रेस मुख्यालय के इंटीरियर डिजाइन से जुड़े कामों में भी शामिल रही हैं।

स्कूल के दिनों से जुड़ा रिश्ता

सूत्रों के मुताबिक, रेहान वाड्रा और अविवा बेग एक-दूसरे को स्कूल के समय से जानते हैं। दोस्ती के साथ शुरू हुआ यह रिश्ता समय के साथ मजबूत होता गया और अब दोनों ने सगाई के जरिए अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ महीनों में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Dharmendra Last Film: धर्मेंद्र के दिल में बसा था बरसों पुराना दर्द

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 31 December 2025 at 18:40 IST