अपडेटेड 21 February 2025 at 13:52 IST

Premanand Ji Maharaj: जोजो और जॉनी ने की ऐसी हरकत, प्रेमानंद जी महाराज हो गए हंसकर लोटपोट, आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी, VIDEO

Premanand Ji Maharaj Viral Video: प्रेमानंद जी महाराज का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो जोजो और जॉनी की बातें सुनकर खिलखिलाकर हंसते नजर आ रहे हैं।

Follow :  
×

Share


Premanand Ji Maharaj Viral Video | Image: @RadhaKeliKunj

Premanand Ji Maharaj Viral Video: प्रेमानंद जी महाराज का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो जोजो और जॉनी की बातें सुनकर खिलखिलाकर हंसते नजर आ रहे हैं। महाराज जी वृंदावन में रहते हैं जहां उनके दर्शन करने रोज हजारों की संख्या में लोग उनके आश्रम जाते हैं। ऐसा ही एक कलाकार भी वहां पहुंचा था जिसने हैंड पपेट के जरिए वहां मौजूद सभी लोगों का खूब मनोरंजन किया।

जोजो और जॉनी नाम के ये हैंड पपेट प्रेमानंद जी महाराज को बहुत पसंद आए थे। जब एक शख्स ने जोजो और जॉनी के जरिए अपनी क्रिएटिविटी दिखाई तो महाराज जी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। वो कहने लगे- ‘अरे यार, ये कैसे बोल रहा है’।

जोजो और जॉनी की बातें सुन खूब खिलखिलाए प्रेमानंद महाराज

प्रेमानंद जी महाराज के ऑफिशियल एक्स हैंडल भजन मार्ग पर ये वीडियो शेयर किया गया है जिसमें उनका एक अलग ही रूप देखने के लिए मिल रहा है। जब जॉनी ने राधे-राधे कहा तो प्रेमानंद जी महाराज हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। दोनों खिलौनों से उनका नाम पूछा जाता है जिसका वो बड़ी ही प्यारी आवाज में जवाब देते हैं। जॉनी महाराज से ये भी पूछता है कि क्या वो क्यूट है।

फिर आगे जोजो और जॉनी में बहस हो जाती है जिसे सुन वहां मौजूद सभी लोगों को काफी मजा आता है। प्रेमानंद महाराज भी हंसने लग जाते हैं। फिर आगे जोजो भजन सुनाती है। वो ‘राधिका गोरी से बिरज की छोरी से’ भजन गाकर महाराज जी का दिल खुश कर देती है। 

प्रेमानंद महाराज का वीडियो देख क्या बोले लोग?

प्रेमानंद महाराज को इस तरह यूं बच्चों की तरह खिलखिलाते देखना सभी के लिए नया अनुभव था। भक्त उनका ये रूप और अंदाज देख खुश हो गए हैं। एक ने लिखा- ‘आज भी बालकों वाली हंसी और आनंद को महाराज जी के मुखारबिंद पर देखा जा सकता हैI धन्य है कलाकार तुमने भगवान को आनंदित कर दिया। राधे-कृष्ण राधे-कृष्ण राधे-कृष्ण’। वहीं दूसरा लिखता है- ‘गुरूजी को प्रणाम। आपकी हंसी काफी प्यारी है, बिल्कुल एक मासूम बच्चे की तरह’। 

ये भी पढे़ंः BREAKING: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद में अब राखी सावंत से होगी पूछताछ, महाराष्ट्र साइबर सेल ने किया तलब

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 21 February 2025 at 13:52 IST