'हमको आज कल है इंतजार...' माधुरी दीक्षित के गाने पर प्रेग्नेंट महिला ने किया गजब डांस, बेबी बंप फ्लॉन्ट कर लूट ली महफिल- VIDEO VIRAL
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक प्रेग्नेंट महिला के डांस का वीडियो धूम मचा रहा है। इसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए जमकर थिरक रही है। उसके चेहरे का प्रेग्नेंसी ग्लो देखते ही बन रहा है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
Viral Video: प्रेग्नेंसी हर महिला की जिंदगी का सबसे खूबसूरत और यादगार सफर होता है। मां बनने का अहसास इतना अनमोल है, जिसे शब्दों में पिरोना मुश्किल है। इस दौरान अंदर से आने वाली खुशी का ठिकाना नहीं होता। ऐसी ही बेमिसाल खुशी की झलक इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिल रही है, जहां एक प्रेग्नेंट महिला मस्ती में झूमती और डांस करती दिखी। वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहा वीडियो गोदभराई का बताया जा रहा है। इसमें एक प्रेग्नेंट महिला बेबी शावर फंक्शन के दौरान बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित के पॉपुलर आइकॉनिक सॉन्ग पर डांस करती दिख रही है। वो 'हमको आज कल है इंतजार' पर इस कदर थिरकती है कि हर कोई देखता ही रह जाता है।
बेबी बंप के साथ किया शानदार डांस
क्लिप में देखा जा सकता है कि गाने के बोल भी कुछ इस कदर हैं जो मॉम टू बी के जज्बात को बयां कर रहे हैं। वो डांस स्टेप्स के दौरान अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए इशारा भी करती है कि उसे कितनी बेसब्री से अपनी बच्चे का इंतजार है।
डांस परफॉर्मेंस ने जीता दिल
मॉम टू बी की स्पेशल डांस परफॉर्मेंस ने मौके पर मौजूद घरवालों और मेहमानों का दिल जीत लिया। इतना ही नहीं, इस परफॉर्मेंस ने नेटिजंस को इंप्रेस करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। पिंक गाउन में प्रेग्नेंट वुमन का डांस देखते ही देखते इंटरनेट पर छा गया।
मां बनने की खुशी में थिरकी महिला
इस हार्ट टचिंग वीडियो को @silvery_shah नाम इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'मैं अपनी सबसे बड़ी खुशी का इंतजार करते हुए 'हमको आज कल है इंतजार' पर थिरक रही हूं।'
बच्चा बड़ा डांस बनेगा- यूजर्स
वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है जिसमें लोग होने वाली मम्मी के डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'डांस तो बहुत अच्छा है और ड्रेस भी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बच्चा पक्का बड़ा डांसर बनेगा।' एक अन्य ने लिखा, 'ये एक महिला के जीवन की एक अलग ही खुशी है।' वहीं कुछ अन्य यूजर्स ने उन्हें इस महीने में डांस नहीं करने और बच्चे का खास ख्याल रखने की भी सलाह दी।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 7 August 2026 at 11:25 IST