इंसानियत अभी जिंदा है… खुले पाइप में गिरा पिल्ला, पास खड़ी देखती रही मां, पुलिसकर्मी ने जैसे-तैसे निकाला बाहर, VIDEO VIRAL
Viral Video: इस वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी को रस्सी की मदद से खुले पाइप में फंसे पिल्ले को रेस्क्यू करते देखा जा सकता है।
Viral Video: दुनिया में अभी भी इंसानियत जिंदा है। इसी को साबित करता एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक पुलिसवाले को एक पिल्ले को रेस्क्यू करते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो देख लोग उस कॉप की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है जिसने सोशल मीडिया पर नेटिजंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस वायरल वीडियो में उस पुलिसवाले को लोग सलाम ठोकते दिख रहे हैं।
पाइप में गिरे पिल्ले को पुलिसवाले ने बचाया
वीडियो में दिख रहा है कि कैसे वो पुलिसवाला जमीन पर बैठकर उस खुले पाइप को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। जब बात नहीं बनी तो वो रस्सी ले आए और उसे एक पतले से पाइप पर बांध दिया। उनके साथ वहां आसपास और भी लोग मौजूद थे। पुलिसवाले ने उस पतले वाले पाइप को खुले पाइप के अंदर डाला और उसपर बंधी रस्सी की मदद से पिल्ले को बाहर ले आए। वो पिल्ला उस रस्सी में फंसा हुआ था।
सोशल मीडिया पर अब इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है। इसपर लिखा था- ‘सभी हीरो केप नहीं पहनते, कुछ दयालुता को भी चुनते हैं’। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा- ‘मानवता का अस्तित्व उन्हीं जैसे लोगों की वजह से है’।
वायरल वीडियो पर क्या बोले लोग?
जैसे ही ये वीडियो इंटरनेट पर आया, तेजी से वायरल हो रहा है। लोग पिल्ले को सुरक्षित बाहर निकालने वाले उस कॉप की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक ने लिखा- ‘ऐसे ही वीडियो वायरल होने चाहिए’। तो दूसरा यूजर कमेंट करता है- ‘दुनिया को ऐसे ही इंसानों की जरूरत है’। एक ने लिखा- ‘आपने बेजुबान की मदद की, उसके लिए शुक्रिया’।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 3 April 2026 at 11:50 IST