ट्रेन में अकेली लड़की देख पुलिसवाले ने थमाई मोबाइल नंबर लिखी पर्ची, गुस्साई युवती ने मजा चखाने के लिए किया कुछ ऐसा; सीट छोड़ हुआ फरार- VIDEO VIRAL

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कथित पुलिसकर्मी ने लड़की को अपना नंबर लिखकर थमा दिया। इससे गुस्साई लड़की ने उसे ऐसा सबक सिखाया कि वो सीट छोड़कर फरार हो गया।

Follow :  
×

Share


Viral Video | Image: X

Viral Video: अगर रक्षक ही 'भक्षक' बन जाए तो? ये सवाल इसलिए क्योंकि इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। एक लड़की ने कथित पुलिसकर्मी पर उसी के परिवार के सामने उसे खुलेआम अपना नंबर थमाने का इल्जाम लगाया। ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने परिवार के साथ ट्रेन में सफर कर रही है। लड़की परिवार से थोड़ी दूर की सीट पर बैठी है। ऐसे में उसे अकेला देख कथित पुलिसकर्मी का मन डोल जाता है। वो लड़की से बात करने का तिकड़म भिड़ाते हुए उसे पर्ची में अपना नंबर लिखकर पकड़ा देता है। वर्दी में कथित पुलिसकर्मी की ये हरकत उसे फूटी आंख नहीं भाती। तभी लड़की उसे मजा चखाने का ठान लेती है।

लड़की ने खोली पुलिसवाले की हरकत की पोल

लड़की न आव देखती है न ताव और बिना डरे अपना कैमरा निकालकर रिकॉर्डिंग शुरू कर देती है। वो वीडियो में बताती है कि कैसे कथित पुलिसकर्मी उस पर डोरे डालने की कोशिश कर रहा है। वो कहती है, 'ये पुलिसवाले अंकल हैं जिन्होंने मुझे अपना नंबर दिया है। इनका काम लोगों की सुरक्षा करना है, लेकिन ये मुझे बात करने के लिए पर्ची पर लिखकर अपना नंबर थमा रहे हैं।'

उसने आगे कहा, 'मेरे साथ मेरी मम्मी भी है।' लड़की उसकी तरफ कैमरा करके पर्ची दिखाती है और बताती है कि देखिए इसमें इनका नंबर है। इतना कहते ही कथित पुलिसकर्मी उसके हाथ से पर्ची छीनकर वहां से नौ-दो ग्यारह हो जाता है। इसके बाद लड़की उससे भोजपुरी में बोलती है कि तुम्हारा नंबर तो जरूर दिखाऊंगी।

पुलिसकर्मी पर लोगों का फूटा गुस्सा

वीडियो को @SurajKrBauddh नामक एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। इसे खबर लिखे जाने तक 21 हजार से ज्यादा बार देखा और हजारों बार लाइक किया जा चुका है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'एक पुलिसवाला एक लड़की को परेशान कर रहा है। उसने लड़की के परिवार के सामने ही उसे एक पर्ची दी, जिस पर उसका फोन नंबर लिखा था। लड़की को बहुत अजीब लगा और उसने उस पुलिसवाले का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद वह पुलिसवाला तुरंत वहां से भाग गया। भारत में लड़कियों की सुरक्षा की हालत बहुत खराब है। यह बहुत दुख की बात है।'

यूजर्स बोले- रक्षक ही भक्षक 

वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'वो वहां से भाग गया, जिसका साफ मतलब है कि वो जानता था कि वो गलत है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वर्दी में आपको रक्षा करनी चाहिए। प्रोफेशनलिज्म, सिविक सेंस जैसा कुछ नहीं बचा।' एक ने लिखा, 'क्या वक्त आ गया है कि रक्षक ही भक्षक बन गया है।'

यह भी पढ़ें: Viral Video: दुल्हन को सीने से लगाया, फिर स्टेज पर ही बिलख-बिलखकर रोने लगा दूल्हा... दिल छू लेगी ये कहानी, पढ़िए पूरा मामला

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 29 March 2026 at 20:35 IST