VIRAL: 'आपकी जिंदगी बेकार हो सकती है, लेकिन...', पेट्रोल पंप पर NO SMOKING का लगा ऐसा बोर्ड, देख लोग बोले- अवॉर्ड दे दो
Viral Video: वायरल वीडियो में देखने मिल रहा है कि किस तरह से एक पेट्रोल पंप पर अनोखे अंदाज में No Smoking की चेतावनी दी गई है। सोशल मीडिया पर लोग इसे देख हैरान रह गए।
Viral news: आपने पेट्रोल पंप पर लगे 'No Smoking' वाले बोर्ड देखे होंगे। इन बोर्डों पर सिंपल और सीधी भाषा में लिखा होता है, "नो स्मोकिंग या यहां सिगरेट पीना सख्त मना है। अक्सर लोग इन चेतावनियों को बिना पढ़े ही आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक पेट्रोल पंप पर लगे बोर्ड का वीडियो वायरल हुआ है। बोर्ड पर सिर्फ 1 लाइन में ऐसी चेतावनी लिखी है, जिसने पूरे इंटरनेट का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। किसी की इस बोर्ड को देख हंसी छूट गई, तो कोई पेट्रोल पंप के मालिक को अवॉर्ड देने की बात कहने लगा।
पेट्रोल पंप पर लगा बोर्ड वायरल
वायरल वीडियो में दिख रहे बोर्ड में भी लोगों को वहां सिगरेट न पीने की चेतावनी दी गई है, लेकिन अलग अंदाज में। बोर्ड पर लिखा है, "NO SMOKING… आपकी जिंदगी भले ही बेकार हो, लेकिन हमारा पेट्रोल बहुत महंगा है।" बस इस लाइन ने इंटरनेट यूजर्स को हैरान कर दिया।
बोर्ड पर इस तरह की चेतावनी लिख एक ओर तो जहां धूम्रपान से होने वाली गंभीर बीमारी को लेकर लोगों को सतर्क किया गया है। साथ ही साथ लोगों को ताना भी दिया गया है। पेट्रोल पंप पर आते-जाते लोगों की नजर जब इस बोर्ड पर पड़ी होगी तो यकीनन वो भी मुस्कुरा दिए होंगे और इसकी वीडियो बना ली, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
X पर इस वीडियो को @FI_InvestIndia नाम के अकाउंट से शेयर कर कैप्शन में लिखा गया, "कोई इस पेट्रोल पंप मालिक को पुरस्कार दें, इतना सच नहीं बोलना था।" इस वीडियो को लाखों में व्यूज मिल चुके हैं। वहीं ढेरों लोगों के इस पर मजेदार रिएक्शंस भी आए।
नेटिजंस के आए ऐसे रिएक्शंस
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "एकदम सच बात... सीधी बात कही, बिना फिल्टर के।" दूसरे ने लिखा, "मालिक ने जबरदस्त ट्रोलिंग की।" अन्य यूजर ने कहा, "बहुत बढ़िया और मजेदार है।"
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 12 February 2026 at 12:55 IST