आपने देखी है ऐसी मेहमाननवाजी? स्वादिष्ट व्यंजन या मिठाई नहीं... इस शादी में परोसा जा रहा सिगरेट, बीड़ी और गुटखा, VIDEO देख नेटिजंस की फटी रह गई आंखें

सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक ऐसी मेहमाननवाजी का वीडियो वायरल हुआ है जिसे देख नेटिजंस हैरान रह गए। यहां मेहमानों को व्यंजन या मिठाई नहीं, बल्कि सिगरेट, बीड़ी और गुटखा परोसा गया।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: भारतीय शादियों में अलग ही रौनक देखने को मिलती है। यहां के शादी-ब्याह परंपराओं, महंगे लिबास, भव्य स्थल और स्वादिष्ट भोजन के लिए जाने जाते हैं। मेहमानों के स्वागत का खास ख्याल रखा जाता है। खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में बारातियों के ठहरने के लिए पूरे इंतजाम किए जाते हैं। लेकिन इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें मेहमानों को व्यंजन या मिठाई नहीं, बल्कि सिगरेट, बीड़ी और गुटखा परोसा जा रहा है। इस वीडियो ने नेटिजंस को हैरान कर दिया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी-ब्याह में एक वेटर ट्रे में सिगरेट, बीड़ी और गुटखा के पैकेट लेकर घूम रहा है। बिल्कुल उसी तरह जैसे लोगों को स्टार्टर परोसने के लिए वेटर घूमते हैं। इस दौरान मेहमान अपनी पसंद का सामान चुनकर उसका लुत्फ उठा रहे हैं। ये नजारा ऐसा लग रहा है जैसे किसी पार्टी में स्नैक्स चुना जाता है।

पहली बार देखी ऐसी मेहमाननवाजी 

वीडियो को @ca_vanshika_curates नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'मैंने इस तरह की मेहमाननवाजी पहली बार देखी है।' वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों बार देखा और हजारों बार लाइक किया जा चुका है।

तंबाकू परोसना मेहमाननवाजी का हिस्सा?

कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। कई यूजर्स का कहना है कि पश्चिमी यूपी, हरियाणा और गढ़वाल के कुछ इलाकों में मेहमानों को तंबाकू परोसना मेहमाननवाजी का हिस्सा है। वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि बजट के बाद सिगरेट महंगी हो गई है, ऐसे में शादी में फ्री में सिगरेट मिलना किसी रॉयल ट्रीट से कम नहीं।

Advertisement

लोगों ने यूं लिए मजे

एक यूजर ने लिखा, 'नए टैक्स को देखने के बाद मुझे कोई शक नहीं है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'हरियाणा में आपका स्वागत है।' एक और यूजर ने लिखा, '10-12 साल पहले किसी शादी में ऐसा देखा था।' एक यूजर ने इसे पुरानी परंपरा बताया। एक और यूजर ने लिखा, 'बारात हरियाणा से है जी।' एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, 'पैसा ज्यादा है तो क्या करें जी।' 

यह भी पढ़ें: 'भीगी भीगी रातों में...', गाने पर कपल ने किया सिजलिंग डांस, केमिस्ट्री देख नेटिजंस फिदा; VIDEO VIRAL

 

Advertisement
Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड