कभी हाथ-कभी पैर, फ्लाइट में पीछे बैठे पैसेंजर की हरकत ने फील कराया अनसेफ; लड़की ने की शिकायत, तब भी...VIDEO देख भड़के लोग
Viral Video: वायरल वीडियो में महिला अपना एक्सपीरियंस शेयर करती नजर आती हैं। वो दिखाती हैं कि किस तरह फ्लाइट में बैकसीट पर बैठे पैसेंजर ने बार-बार उनकी सीट को छुआ और अनसेफ फील कराने की कोशिश की। वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया।
Viral Video: ट्रेन हो या बस... पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करते समय अक्सर महिलाएं काफी असुरक्षित महसूस करती हैं। कई बार अनजान आंखें उन्हें घूरने लगती हैं, तो कुछ मनचले गलत तरीके से छूने की भी कोशिश करते हैं। लेकिन जब फ्लाइट में सफर करते हुए आप बेहतर सुरक्षा की उम्मीद है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इसी पर बहस छेड़ दी है कि क्या महिलाएं वहां भी सुरक्षित नहीं हैय़
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फ्लाइट में एक महिला पीछे बैठे पैसेंजर की वजह से अनसेफ फील करती है। शख्स बार-बार उसकी सीट को छूने की कोशिश करता है। लड़की इसकी शिकायत प्लेन में मौजूद क्रू से करती है, लेकिन तब भी वो नहीं सुधरता।
महिला ने वीडियो बनाकर शेयर किया एक्सपीरियंस
इंस्टाग्राम पर इस वायरल वीडियो को उर्वी नाम की एक लड़की ने शेयर किया है, जो फ्लाइट के इस एक्सपीरियंस को शेयर करती हैं। वो बताती हैं कि किस तरह से जब वो प्लेन में सफर कर रही थी, तो पिछली सीट पर बैठा एक शख्स उसे अनसेफ फील कराता है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला विंडो सीट पर बैठी हैं और पीछे शख्स बार-बार उसकी सीट को छूता है। उर्वी ने बताया कि उसने इसके बारे में केबिन क्रू को बताया और उनसे शिकायत की। उन्होंने शख्स से बात भी की, लेकिन इसके बावजूद उसने अपनी उंगलियां वहीं रखीं।
उर्वी को परेशान होकर बदलनी पड़ी सीट
लड़की के मुताबिक जब मैंने देखा, तो पाया कि वह सीट को पकड़ रहा है। मैंने तो सीट बदलने के लिए भी कहा था। बाद में, जब उसने अपने पैर मेरे आर्मरेस्ट पर रख दिए, तब तो हद ही हो गई। मैं तो आधी सीट पर ही बैठी हुई थी। बाद में उर्वी को परेशान होकर अपनी सीट ही बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा।
वीडियो को शेयर करते हुए उर्वी ने कहा, "इसीलिए औरतें हमेशा चौकस रहती हैं। यहां तक कि प्लेन में भी।" वीडियो को इंस्टाग्राम पर 22 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज देख चुके हैं।
‘उसी वक्त थप्पड़ मारना चाहिए था…’
यूजर्स वीडियो पर कमेंट करते हुए जमकर रिएक्ट करते नजर आए। एक यूजर ने कहा, "तुम्हें तो उसी वक्त इस आदमी को जोरदार थप्पड़ मारना चाहिए था... तुम्हारे पास तो वीडियो सबूत भी है। यह देखकर मुझे बहुत घिन आ रही है- मैं तो यह सोच भी नहीं पा रही कि तुम्हें किस ट्रॉमा से गुजरना पड़ा होगा।" दूसरे ने कहा, "उसे सेफ्टी पिन चुभा देना चाहिए था।"
अन्य यूजर ने कहा, "मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था। लड़कियों को इस दौर से गुजरते देख मेरा दिल टूट जाता है। कहीं भी सुरक्षित नहीं रहा जा सकता।" एक और यूजर ने लिखा, “गर्म पानी मांगकर उसके हाथ पर गिरा देना चाहिए था।”
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 5 April 2026 at 21:24 IST