Viral Video: 'मदद मिल गई तो ये बच्चा कहां पहुंच जाएगा' नैनीताल की सड़कों पर जादू दिखाने वाला नन्हा साहिल वायरल, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन करना चाहते हैं हेल्प
सोशल मीडिया पर एक बच्चे की जादू दिखाने वाली वीडियो वायरल हो रही है। लोगों का मानना है कि इस बच्चे को अगर सही शिक्षा और जादू की कला को निखारने का मौका मिले तो यकीनन ये बच्चा आने वाले वक्त में दुनिया के बेहतरीन जादूगरों में से एक बन सकता है। जानें क्या है छोटे बच्चे की पूरी कहानी।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read
Street Magician Viral video: नैनीताल की सड़कों पर एक नन्हा जादूगर लड़का इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में जो बच्चा दिख रहा है उसके बारे में ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आ पाई है लेकिन, वायरल पोस्ट में इसका नाम साहिल लिखा जा रहा है। ये छोटा सा बच्चा इतने कॉन्फीडेंस के साथ जादू के ट्रिक्स दिखा रहा है कि हर कोई इसकी वीडियो देखर हैरान रह गया।उसके हाथों की फुर्ती और परफॉर्मेंस देखकर किसी का भी दिल खुश हो उठे।
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन करेंगे मदद
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने पोस्ट कर लिखा- 'ये लड़का बहुत टैलेंटेड है। क्या वो अभी भी नैनीताल की सड़कों पर काम कर रहा है? मैं ना सिर्फ उसकी पढ़ाई में मदद करना चाहता हूं, बल्कि जादू में उसकी दिलचस्पी को भी बढ़ावा देना चाहता हूं। क्यों ना वो दुनिया के बेहतरीन जादूगरों में से एक बने?'
ऊंचाइयों को छू सकते हैं ऐसे बच्चे
महिंद्रा ने लोगों से अपील की कि कोई साहिल और उसके माता-पिता से संपर्क कराए। उन्होंने साफ कहा कि वे बच्चे की शिक्षा के साथ-साथ उसकी जादू की कला को भी निखारना चाहते हैं। ये पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और हजारों लोगों ने इसे शेयर किया। साहिल की कहानी भारत में छिपी हुई प्रतिभाओं का उदाहरण है। कई बच्चे अपनी मजबूरियों के कारण सड़कों पर काम करते हैं, लेकिन सही मौका और सपोर्ट मिलने पर वे बड़ी ऊंचाइयों को छू सकते हैं। आनंद महिंद्रा जैसे प्रभावशाली व्यक्ति का आगे आना न सिर्फ साहिल के लिए, बल्कि ऐसे बाकी बच्चों के लिए भी प्रेरणा है।
क्या वायरल हो रहा है बच्चा?
सोशल मीडिया पर यूजर्स साहिल की तारीफ कर रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि ये बच्चा 'भारत का छोटा हैरी पॉटर' लगता है। कुछ ने संपर्क करने की कोशिश भी शुरू कर दी है। टैलेंट को पहचानना कितना जरूरी ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट में साफ दिखता है। अगर साहिल को सही प्लेटफॉर्म और ट्रेनिंग मिल गई तो वह यकीनन देश-विदेश में नाम कमाएगा। आनंद महिंद्रा की इस पहल से उम्मीद जागी है कि उभरते कलाकारों को सपोर्ट मिलेगा।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 6 June 2026 at 12:47 IST