VIRAL VIDEO: 'तुमने तलाक दिया है, क्या कर रहे हो इसके साथ', दूसरी महिला के साथ रंगरेलियां मना रहा पति रंगे हाथ पकड़ा गया तो पत्नी ने जड़े थप्पड़

Madhya Pradesh Viral Video: मध्य प्रदेश के रीवा से एक मामला सामने आया है, जिसमें एक पत्नी ने अपने पति को किसी दूसरी लड़की के साथ होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ लिया। सच्चाई सामने आने के बाद पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने पति की जमकर धुनाई कर दी।

Wife Catches Husband With Another Woman Viral Video: मध्य प्रदेश के रीवा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति को किसी दूसरी लड़की के साथ होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ लिया। सच्चाई सामने आने के बाद पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने पति की जमकर धुनाई कर दी।

इस पूरे मामले की मुख्य बातें

पत्नी ने सीधी से रीवा तक यानी करीब 70 किलोमीटर पति का पीछा किया। होटल में रंगे हाथों पकड़ने के बाद पत्नी ने पति को सड़क पर घसीटा और थाने ले गई। पति ने पहली पत्नी से जुलाई 2025 में कोर्ट मैरिज की थी। दूसरी लड़की को पति ने इंस्टाग्राम के जरिए फंसाया था और खुद को कुंवारा बताया था।

70 किलोमीटर पीछा कर होटल पहुंची पत्नी

यह पूरा ड्रामा सीधी जिले से शुरू हुआ। पत्नी को भनक लग गई थी कि उसका पति किसी दूसरी लड़की के साथ कहीं जा रहा है। उसने हार नहीं मानी और करीब 70 किलोमीटर तक पति का पीछा करते हुए रीवा पहुंच गई।

रीवा के समान थाना क्षेत्र के एक होटल में जैसे ही पत्नी ने कमरा खुलवाया, उसने पति को दूसरी लड़की के साथ पाया। इसके बाद पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा। उसने कमरे के अंदर ही गालियां देते हुए पति की जमकर पिटाई कर दी। जब इससे भी गुस्सा शांत नहीं हुआ, तो वह पति का कॉलर पकड़कर उसे सड़क पर घसीटते हुए सीधे पुलिस स्टेशन ले गई।

शादी के बाद नंबर बदलकर भाग गया था पति

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उन दोनों ने पिछले साल 3 जुलाई 2025 को कोर्ट मैरिज की थी। यह महिला की दूसरी शादी थी और पहले पति से उसका एक बेटा भी है।

महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति उसे बिना बताए अचानक गायब हो गया। उसने अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया था। जब महिला को शक हुआ और उसने अपने स्तर पर पता लगाया, तो सामने आया कि उसका पति कई अन्य लड़कियों से भी बातचीत करता है और उनके साथ संबंध में है।

दूसरी लड़की को इंस्टाग्राम पर फंसाया

इस पूरे ड्रामे के दौरान होटल में मिली दूसरी लड़की भी बुरी तरह डरी और हैरान थी। उसने बताया कि उसकी पहचान इस युवक से इंस्टाग्राम पर हुई थी।

युवक ने उसे बताया था कि वह कुंवारा है। उसने शादी का झांसा देकर उसे मंदिर ले जाकर उसकी मांग भर दी थी। जब पहली पत्नी होटल में हंगामा कर रही थी, तो वह दूसरी लड़की भी बार-बार हैरान होकर पूछ रही थी कि "आखिर ये महिला है कौन?"

अब पुलिस कर रही है जांच

रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद पति अपनी सफाई में बस यही कहता रहा कि वह गलती से फंस गया है। हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद यह पूरा मामला थाने पहुंच चुका है। पुलिस ने पहली पत्नी की शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।

यह जरूर पढ़ें: MP: लूट के बाद महिला से किया था गैंगरेप, गिरफ्तार 3 आरोपियों की पुलिस ने बीच शहर निकाली परेड, कान पकड़कर कराई उठक-बैठक. VIDEO
 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 14 July 2026 at 22:37 IST