VIDEO: बहू की जिद पर जब 70 साल की सासु मां बनीं 'स्टाइलिश', पहली बार पहना कुर्ता-सलवार, सोशल मीडिया पर हो गया VIRAL

Viral Video: कहते हैं कि बदलाव की कोई उम्र नहीं होती, और जब यह बदलाव किसी के चेहरे पर मुस्कान ले आए, तो और भी खास हो जाता है। ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला नजारा गोवा में देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है।

Follow :  
×

Share


Mother in law buy her first kurta video | Image: Instagram

Viral Video: सास-बहू का रिश्ता अक्सर नोक-झोंक और तनाव के लिए जाना जाता है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा प्राची जोशी और उनकी सास का एक वीडियो इस रूढ़िवादिता को पूरी तरह तोड़ रहा है। इनका रिश्ता सिर्फ प्यारा ही नहीं, बल्कि आज की पीढ़ी के लिए एक खूबसूरत मिसाल भी बन गया है। इस अनोखे रिश्ते की गहराई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बहू की एक जिद पर सास ने अपनी सालों पुरानी आदत को हंसते-हंसते छोड़ दिया।

70 साल की उम्र में बदला पहनावा

बुजुर्गों के लिए अपनी दशकों पुरानी आदतों या पहनावे को बदलना बेहद मुश्किल होता है। लेकिन प्राची की 70 वर्षीय सासु मां ने अपनी बहू के प्यार और जिद के आगे घुटने टेक दिए। जो सासु मां जिंदगी के इस पड़ाव तक सिर्फ साड़ी पहनती आई थीं, उन्होंने पहली बार कुर्ता और लेगिंग पहनने का फैसला किया। प्राची ने खुद सोशल मीडिया पर यह दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया और बताया कि उन्होंने ही अपनी सास को इस नए बदलाव के लिए मनाया था।

मॉल में शॉपिंग और वो 'मासूम मुस्कान'

वीडियो में देखा जा सकता है कि प्राची अपनी सासु मां को एक बड़े मॉल में ले जाती हैं, जहां दोनों मिलकर उनके लिए स्टाइलिश कुर्ते पसंद करती हैं। लेकिन इस पूरे वीडियो का सबसे खूबसूरत और जादुई पल वह है, जब सासु मां पहली बार कुर्ता पहनकर ट्रायल रूम से बाहर आती हैं। उनके चेहरे पर खिली वह बेहद मासूम और झिझक भरी मुस्कान इस वक्त इंटरनेट पर हर किसी का दिल जीत रही है।

सोशल मीडिया में लोग दे रहे हैं दुआएं 

वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस सास-बहू की जोड़ी पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 1.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 105K से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। एक यूजर ने कॉमेंट किया कि ये हमेशा स्वस्थ रहें। वहीं एक ने लिखा कि इन्हें किसी की नजर न लगे।

ये भी पढ़ें  - नारियल में पानी कम है या ज्यादा? बिना काटे मिनटों में ऐसे पहचाने; बस नोट कर लें ये 6 आसान ट्रिक्स

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 22 May 2026 at 12:24 IST