Identify sweet and watery coconuts

नारियल में पानी कम है या ज्यादा? बिना काटे मिनटों में ऐसे पहचाने; बस नोट कर लें ये 6 आसान ट्रिक्स

गर्मियों के मौसम में सेहत और ताजगी के लिए नारियल पानी बेस्ट चॉइस है। लेकिन अक्सर लोग असमंजस में रहते हैं कि किस नारियल में पानी ज्यादा होगा। इस लेख में बिना काटे मीठा और भरपूर पानी वाला नारियल चुनने की 6 आसान ट्रिक्स बताई गई है। आइए जानते हैं।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

नारियल चुनते समय उसे अपने कान के पास लाएं और अच्छी तरह हिलाएं। अगर नारियल से 'छप-छप' की तेज आवाज आए तो उसमें आधा खाली है। भरपूर पानी वाले नारियल से बहुत कम या बिल्कुल आवाज नहीं आती है।
 

Image: Freepik
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कई बार बड़े दिखने वाले नारियल अंदर से सूखे निकलते हैं। इसलिए हमेशा आकार पर जाने के बजाय दो समान साइज के नारियल हाथों में उठाएं। जो नारियल साइज के मुकाबले ज्यादा भारी महसूस हो, उसे ही चुनें।
 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आप हरा नारियल खरीद रहे हैं, तो ध्यान दें कि उसका रंग हल्का या चमकदार हरा होना चाहिए। अगर नारियल पर बहुत ज्यादा पीले या भूरे धब्बे दिख रहे हैं, तो समझ जाएं कि वह पक चुका है। 
 

Image: Freepik
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जो नारियल पूरी तरह से गोल होते हैं, उनमें पानी के मुकाबले मलाई बनने की संभावना अधिक होती है। भरपूर पानी के लिए हमेशा थोड़े लंबे या अंडाकार नारियल का चुनाव करें। 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

यदि आप पूजा या चटनी वाला भूरा नारियल ले रहे हैं और उसमें पानी चाहिए, तो उसकी ऊपर की तीन 'आंखों' को देखें। अगर ये हिस्से सूखे और कड़े हैं, तो नारियल अंदर से अच्छा है।

Image: Freepik
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

हरे नारियल को नीचे की तरफ से अंगूठे से थोड़ा दबाकर देखें। अगर वह हिस्सा बहुत ज्यादा स्पंजी या दबा हुआ महसूस हो, तो इसका मतलब है कि नारियल पुराना हो चुका है और उसका पानी सूख रहा है। 

Image: Freepik
Published By:
 Aarya Pandey

पब्लिश्ड