VIDEO: फ्रूटी के लिए 10 हजार कुर्बान... महिला के पर्स से नोट की गड्डी लेकर भागा बंदर, लौटाने का तरीका VIRAL

Monkey Video Viral: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि वृंदावन में एक बंदर महिला के पर्स से 10 हजार रुपये की गड्डी लेकर छत पर चढ़ गया। आइए जानते हैं कि बंदर ने महिला को नोट से भरी गड्डी को लौटाया या नहीं?

महिला के पर्स से नोट की गड्डी लेकर भागा बंदर, लौटाने का तरीका हो गया VIRAL | Image: instagram

Monkey Viral Video: 'कृष्ण भूमि' वृंदावन में सवारी अपने सामान के खुद जिम्मेदार हैं। जी हां, अगर आप भी यहां गए होंगे तो अंदाजा लग गया होगा कि हम क्यों ये बात बोल रहे हैं। वृंदावन से एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जहां एक बंदर महिला के पर्स से नोट की गड्डी लेकर नौ दो ग्यारह हो गया। इसके बाद उसने जिस अंदाज में पैसों को लौटाया, वो तरीका लोगों को काफी पसंद आ रहा है। कुछ लोग इस बंदर के मजे भी ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि वृंदावन में एक बंदर महिला के पर्स से 10 हजार रुपये की गड्डी लेकर छत पर चढ़ गया। आइए जानते हैं कि बंदर ने महिला को नोट से भरी गड्डी को लौटाया या नहीं?

वृंदावन के बंदर का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि छत पर बैठे इस बंदर के हाथ में 500-500 रुपये के करारे नोट की एक गड्डी है। बंदर हाथ में इन रुपये को लेकर इधर-उधर देख रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए एक शख्स ने लिखा- देख लो जी... जब भी वृंदावन में आओ तो यहां इस बात का ध्यान रखना कि बंदर आपके कीमती सामान को लेकर भाग सकता है। इस बंदर ने एक महिला के पर्स से 10 हजार रुपये की एक गड्डी निकाली और फिर भाग कर छत पर चढ़ गया। अब इसे खाने-पीने की चीजें ऑफर की जा रही है और ताकि वो बदले में रुपये लौटा दे।

एक फ्रूटी के लिए 10 हजार की गड्डी कुर्बान

वीडियो में देख सकते हैं कि नीचे खड़ा एक सुरक्षा कर्मी छत पर एक फ्रूटी फेंक रहा है। एक दो बार वो इसमें सफल नहीं हुआ, लेकिन जैसे-तैसे फ्रूटी का पैकेट बंदर के हाथ लग ही गया। जैसे ही 10 रुपये की फ्रूटी बंदर के हाथ लगी, उसने बिना कुछ सोचे-समझे दस हजार की गड्डी वाले नोट धीरे-धीरे कर नीचे गिरा दिए । बेजूबान जानवर मानो ये साबित कर रहा हो कि उसे इस नोट की गड्डी की लालच नहीं, बल्कि वो 10 रुपये की फ्रूटी से ही खुश है। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को देखकर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

लोगों ने लिए मजे

एक यूजर ने लिखा कि बंदर को पता नहीं है कि उसके हाथ में क्या है। इतने में कितनी फ्रूटी आ जाएगी। एक फैन ने लिखा, ''तू क्या चोर बनेगा रे बंदर 1 फ्रूटी के लिए 10000 वापस दे दिए।'' मजेदार वीडियो पर अब तक 69 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: नन्ही परी ने बदला कन्या भोज का मेन्यू, पूड़ी-हलवे की जगह इन चीजों की हुई डिमांड, Video हो रहा वायरल


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 1 October 2025 at 14:11 IST