अपडेटेड 6 March 2026 at 08:29 IST
Diesel Viral: मिडिल ईस्ट में महायुद्ध के खौफ से शख्स ने पानी की टंकी में स्टोर किया 1000 लीटर डीजल, देखें VIDEO
Diesel Viral: एक शख्स अपनी गाड़ी या ट्रक पर 1000 लीटर की प्लास्टिक वाली पानी की टंकी रखकर पेट्रोल पंप पहुंचा है। हैरानी की बात यह है कि वह उसमें पानी नहीं, बल्कि धड़ल्ले से डीजल भरवा रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Diesel Viral: सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। यहाँ हर दिन अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने न केवल लोगों को हैरान कर दिया है, बल्कि सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं।
क्या है पूरा मामला?
आमतौर पर पेट्रोल पंप पर हम अपनी कार या बाइक की टंकी फुल कराते हैं, या बहुत हुआ तो एक-दो छोटे कंटेनर में ईंधन ले लेते हैं। लेकिन इस वायरल वीडियो में एक शख्स ने सारी हदें पार कर दीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति 1000 लीटर वाली पानी की टंकी (Water Tank) में डीजल भरवा रहा है। देखते ही देखते यह विशालकाय टंकी डीजल से पूरी तरह लबालब भर दी जाती है।
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आग की तरह फैल रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो कब का है या इतनी भारी मात्रा में डीजल किस उद्देश्य से खरीदा गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह वीडियो पंजाब के किसी गांव का बताया जा रहा है, पर इसकी सटीक लोकेशन की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल
जैसे ही यह वीडियो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर सामने आया, लोगों ने इसकी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करनी शुरू कर दी। इतनी बड़ी मात्रा में Fuel को असुरक्षित तरीके से ले जाना किसी बड़े धमाके या हादसे को न्योता देने जैसा है। क्या एक पेट्रोल पंप को इतनी बड़ी मात्रा में खुले कंटेनर में ईंधन देने की अनुमति है? यह सवाल प्रशासन पर भी उंगलियां उठा रहा है। हल्की सी चिंगारी या लापरवाही न केवल उस शख्स के लिए, बल्कि आसपास के लोगों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती थी।
ये भी पढ़ें - Donkey Scheme: गधा पालने के लिए सरकार आपको देगी 50 लाख, जानें कैसे उठाएं इसका लाभ और क्यों लाई गई है ये स्कीम
सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @jassubhajass नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो देखकर यूजर्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
यूजर्स का रिएक्शन आया सामने एक ने कहा कि 'मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा, पक्का यह कोई AI जेनरेटेड वीडियो है।' एक ने लिखा कि भाई, इतना ही शौक है तो विदेश जाकर ही तेल खरीद लो, शायद सस्ता पड़ जाए!एक ने लिखा कि इनकी वजह से तेल के दाम बढ़ते हैं और हादसे होते हैं।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 6 March 2026 at 08:29 IST