अपडेटेड 6 March 2026 at 07:57 IST
Donkey Scheme: गधा पालने के लिए सरकार आपको देगी 50 लाख, जानें कैसे उठाएं इसका लाभ और क्यों लाई गई है ये स्कीम
Donkey Scheme: केंद्र सरकार का राष्ट्रीय पशुधन मिशन (NLM)चर्चा में है। सरकार ने इस योजना के दायरे को बढ़ाते हुए अब इसमें गधों को भी शामिल कर लिया है। जिस जानवर को अक्सर लोग मजाक या सुस्ती का प्रतीक मानते थे, वह अब आपकी किस्मत बदलने और आपको 'धनवान' बनाने का एक सशक्त माध्यम बनने वाला है।
- भारत
- 3 min read

Donkey Scheme: भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशुपालन हमेशा से एक मजबूत स्तंभ रहा है। लेकिन बदलते समय और मशीनी उपकरण के कारण गधे, घोड़े और ऊंट जैसे पशुओं की संख्या में भारी गिरावट आई है। इस संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पशुधन मिशन (NLM) के तहत एक क्रांतिकारी पहल शुरू की है। अब सरकार इन पशुओं के संरक्षण और व्यावसायिक पालन के लिए भारी सब्सिडी प्रदान कर रही है।
गायब होते गधों को बचाने की मुहिम
सरकारी आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं। 2019 की पशुधन जनगणना के अनुसार, भारत में केवल 1.23 लाख गधे बचे हैं, जो 2012 की तुलना में लगभग 60% कम है। इसी गिरावट को रोकने और इन पशुओं को रोजगार का जरिया बनाने के लिए सरकार अब 'उद्यमिता विकास कार्यक्रम' के जरिए मदद कर रही है।
किसे और कितनी मिलेगी आर्थिक मदद?
इस योजना का सबसे आकर्षक पहलू इसकी 50% सब्सिडी है। सरकार प्रोजेक्ट की कुल लागत का आधा हिस्सा लेकर चलेगी। जिसकी अधिकतम सीमा ₹50 लाख तय की गई है। व्यक्तिगत किसान, स्वयं सहायता समूह (SHG), किसान उत्पादक संगठन (FPO), संयुक्त दायित्व समूह और निजी कंपनियां इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।राज्य सरकारों को प्रजनन केंद्र या ब्रीडिंग फार्म स्थापित करने के लिए ₹10 करोड़ तक की सहायता मिल सकती है।
योजना की शर्तें और यूनिट का आकार
विभिन्न पशुओं के लिए सरकार ने कुछ रूल अनिवार् किए गए हैं। कम से कम 50 मादा और 5 नर गधों की यूनिट होनी चाहिए। इसमें 10 मादा और 2 नर घोड़ों की यूनिट बनाना आवश्यक है।
यूनिट के आकार और प्रोजेक्ट के आधार पर ₹3 लाख से ₹50 लाख तक का अनुदान मिलता है। यह सब्सिडी सीधे लाभार्थी के खाते में दो किस्तों में भेजी जाती है। इसमें पशुओं की खरीद, शेड निर्माण, बीमा और चारे के प्रबंधन जैसे खर्च शामिल होते हैं।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Aaj Ka Rashifal 6 March 2026: आज शुक्रवार के दिन इन 5 राशियों को मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
ऑनलाइन कैसे करें आवेदन?
योजना का लाभ लेने के लिए प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इच्छुक उद्यमी राष्ट्रीय पशुधन मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। प्रक्रिया के तहत पहले बैंक से लोन लेना होता है, जिसके बाद सरकार सब्सिडी की राशि जारी करती है।
https://nlm.udyamimitra.in/ पर आवेदन पर कर सकते हैं।
Advertisement
ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए नए अवसर
यह योजना पारंपरिक पशुपालन को 'बिजनेस मॉडल' में बदल देगी। आपको बता दें, बाजार में गधी के दूध की कीमत काफी अधिक है, जिसका उपयोग सौंदर्य और दवाओं में होता है।
किन राज्यों में पाए जाते हैं सबसे ज्यादा गधे?
भारत के कई राज्यों में अभी भी गधे पाए जाते हैं, लेकिन उनकी संख्या तेजी से कम हो रही है।
- राजस्थान
- महाराष्ट्र
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- बिहार
- जम्मू-कश्मीर
- हिमाचल प्रदेश
- मध्य प्रदेश
- कर्नाटक
- आंध्र प्रदेश
किन लोगों को मिल सकता है योजना का लाभ?
राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना का लाभ कई तरह के लोग उठा सकते हैं।
- पात्रता
- व्यक्तिगत किसान
- स्वयं सहायता समूह (SHG)
- किसान उत्पादक संगठन (FPO)
- संयुक्त दायित्व समूह (JLG)
- किसान कंपनियां
- धारा 8 की कंपनियां
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 6 March 2026 at 07:57 IST