Video: गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने जैसे ही घुटने पर बैठा लड़का, बिगड़ा बैलेंस और हाथ से फिसल गई अंगूठी फिर...,देखें वानखेड़े का सबसे वायरल मोमेंट
Viral Video: यह घटना दिखाती है कि क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि इमोशंस और यादगार पलों का भी हिस्सा है। वानखेड़े में हुआ यह प्रपोजल भले ही कुछ सेकेंड के लिए गड़बड़ा गया हो, लेकिन अंत में यह पल पहले से भी ज्यादा खास बन गया।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
आईपीएल 2026 के मुकाबले सिर्फ क्रिकेट तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि मैदान पर कई ऐसे पल भी देखने को मिल रहे हैं जो लोगों के दिलों में बस जाते हैं। ऐसा ही एक मजेदार और फिल्मी वाकया वानखेड़े स्टेडियम में देखने को मिला, जहां एक फैन का प्रपोजल कुछ सेकेंड के लिए हड़कंप में बदल गया।
प्रपोजल के दौरान गिर गई अंगूठी
दरअसल, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चल रहे मैच के दौरान एक मुंबई इंडियंस फैन ने स्टैंड्स में घुटनों के बल बैठकर अपनी पार्टनर को प्रपोज किया। खास बात ये थी कि उसकी पार्टनर केकेआर की जर्सी पहने हुए थी।
सब कुछ एकदम फिल्मी अंदाज में चल रहा था, लेकिन तभी ट्विस्ट आ गया। जैसे ही लड़के ने अंगूठी निकालकर प्रपोज करना चाहा, वो उसके हाथ से फिसलकर नीचे गिर गई।
कुछ सेकेंड में खुशी से टेंशन में बदला माहौल
अंगूठी गिरते ही वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई। सभी लोग सीटों और सीढ़ियों के नीचे रिंग ढूंढने लगे। जो पल बेहद रोमांटिक होना था, वो कुछ देर के लिए टेंशन में बदल गया।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं -“हो गया मोये-मोये!”
आखिरकार मिला हैप्पी एंडिंग
राहत की बात ये रही कि थोड़ी देर की तलाश के बाद अंगूठी मिल गई। इसके बाद माहौल फिर से खुशनुमा हो गया और फैन ने दोबारा प्रपोज किया। इस बार सब कुछ सही रहा और प्रपोजल पूरा हो गया।
अब ये पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे एक “परफेक्ट लेकिन ट्विस्ट वाला प्रपोजल” बता रहे हैं।
मैच में क्या हुआ?
अगर मैच की बात करें, तो यह मुकाबला भी काफी रोमांचक रहा। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 221 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने शानदार शुरुआत की। ओपनिंग में 148 रनों की बड़ी साझेदारी हुई और अंत में मुंबई ने 6 विकेट से मैच जीत लिया।
यह घटना दिखाती है कि क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि इमोशंस और यादगार पलों का भी हिस्सा है। वानखेड़े में हुआ यह प्रपोजल भले ही कुछ सेकेंड के लिए गड़बड़ा गया हो, लेकिन अंत में यह पल पहले से भी ज्यादा खास बन गया।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 31 March 2026 at 08:57 IST