Meesho ने लॉरेंस बिश्नोई वाली टी-शर्ट बेचकर खड़ा किया नया बखेड़ा, कंपनी को पानी पी-पीकर कोस रहे लोग
Bishnoi T-Shirt: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रिंट की टी-शर्ट बेचने को लेकर भारी बवाल मचा हुआ है।
साहिल भांबरी
Bishnoi T-Shirt: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रिंट की टी-शर्ट बेचने को लेकर भारी बवाल मचा हुआ है। इसे लेकर पॉपुलर ई-कॉमर्स वेबसाइट मीशो को अपने प्रोडक्ट के लिए भारी विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है।
दरअसल, एक ई कॉमर्स और ऑनलाइन शॉपिंग वाली वेबसाइट आजकल जबरदस्त चर्चा में है। इस वेबसाइट पर एक टीशर्ट खुलेआम बिक रही है। टीशर्ट भी किसी ऐसे वैसे की नहीं बल्कि इंडिया के टॉप गैंगस्टर में से एक लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर वाली है। टीशर्ट पर गैंगस्टर की तस्वीर प्रिंट हो रखी है। अब इसी को लेकर बवाल मचा हुआ है।
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
एक इंटरनेट यूजर ने सोशल मीडिया पर मीशो ऐप के पेज का एक स्क्रीनशॉट शेयर कर किया है। इस में टी शर्ट पर लॉरेंस की फोटो प्रिंट होकर ई कॉमर्स वेबसाइट पर बिक रही है। ऐसे में प्लेटफॉर्म पर बिक रहे कपड़ों को लेकर यूजर ने कड़ी आपत्ति जताई। वहीं तमाम अन्य यूजर्स ने भी बिश्नोई की टी-शर्ट बेचने को लेकर विरोध जताया है।
मामले में पुलिस को नहीं मिली कोई शिकायत
इतना ही नहीं लॉरेंस की एक स्टूडेंट प्रोफाइल वाली टीशर्ट भी चर्चा में है जिससे लॉरेंस अपनी कॉलेज लाइफ में जुड़ा हुआ था। उसमे भी लॉरेंस की तस्वीर प्रिंट की गई है। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस को किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 5 November 2024 at 14:55 IST