Zero Civic Sense: दिल्ली मेट्रो की लिफ्ट में 2 महिलाओं के सामने आदमी ने किया पेशाब, टोके जाने पर बेशर्मी से बोला- करलो जो करना है…
Delhi Metro Viral Video: कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन से एक महिला ने वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बता रही है कि कैसे उसके सामने लिफ्ट में ही एक आदमी ने पेशाब कर दिया।
Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो से एक बार फिर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ये मामला कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन का है जहां की लिफ्ट में एक आदमी ने पेशाब कर दिया। ये वीडियो एक इंफ्लुएंसर ने शेयर किया है जिसपर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।
कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन से एक महिला ने वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बता रही है कि कैसे उसके सामने लिफ्ट में ही एक आदमी ने पेशाब कर दिया। वीडियो में वो उस आदमी से सवाल करती भी नजर आ रही है।
दिल्ली मेट्रो की लिफ्ट में आदमी ने किया पेशाब
ये वीडियो curly_myth नाम की एक इंस्टा यूजर ने शेयर किया है जिसे मिलियन में व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में वो नाराजगी जताते हुए बता रही है कि कैसे एक बुजुर्ग आदमी ने लिफ्ट में दो महिलाओं के सामने ही पेशाब कर दिया। जब उसने उस आदमी से इसे लेकर सवाल किया तो उसने कहा- 'तुम कर लो जो करना है'।
उस महिला ने ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “जरा सोचो, आप मेट्रो लिफ्ट में एंटर करते हो और देखते हो कि एक आदमी दो लड़कियों के सामने बेखौफ होकर पेशाब कर रहा है। यह घटना कालकाजी मेट्रो स्टेशन पर हुई। बेहद घिनौना, शर्मनाक जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। पब्लिक प्लेस आपका टॉयलेट नहीं है”।
वायरल वीडियो पर भड़के नेटिजंस
अब ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख लोग गुस्से में लाल हो गए हैं। इस घटना के सामने आने के बाद पब्लिक प्लेस में सिविक सेंस और हाईजीन को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है। लोग लगातार वीडियो पर कमेंट कर उस आदमी के खिलाफ एक्शन की मांग कर रहे हैं। इस पोस्ट पर दिल्ली पुलिस ने भी कमेंट किया है। उसने लिखा- “मामले की जांच डीसीपी मेट्रो से की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो में दिख रहे बुजुर्ग व्यक्ति 15 मई को रात लगभग 9:40 बजे जामिया मेट्रो स्टेशन से फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन जा रहे थे। कालकाजी मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज के दौरान, उन्हें कथित तौर पर एक मेडिकल इमरजेंसी का सामना करना पड़ा और शौचालय ढूंढने की कोशिश करने के बाद भी जब सिचुएशन कंट्रोल में नहीं रही तो उन्हें लिफ्ट में ही बोतल में पेशाब करना पड़ा”।
दिल्ली पुलिस ने आगे लिखा- "कुछ यात्रियों ने आपत्ति जताई और CISF/DMRC कर्मचारियों को सूचित किया, जिसके बाद जरूरी एक्शन लिया गया। DMRC ने उपद्रव करने के लिए DMRC एक्ट की धारा 59 के तहत उस व्यक्ति पर जुर्माना लगाया है"।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 16 May 2026 at 22:34 IST