'हाथ थामे, NO Flash Please...'हार्दिक की एक्स वाइफ के बेटे अगस्त्य की ढाल बनी माहिका शर्मा, भीड़ से ऐसे बचाया- VIDEO

Mahika Sharma Viarl Video: मुंबई इंडियन और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के बाद हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड को स्पॉट किया गया। इस दौरान वह अगस्त्य को भीड़ और फ्लैश लाइट से बचाती हुई नजर आईं।

Follow :  
×

Share


Mahika Sharma protects boyfriend Hardik Pandya son agastya | Image: instagram

Mahika Sharma Viarl Video: आईपीएल 2026 मुकाबलों के बीच मैदान में एक तरफ जहां जबरदस्त मुकाबले देखने को मिल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ स्टार्स के खास पल भी लगातार सुर्खियां बटोरते हैं। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइटर्स के बीच हुए मुकाबले के बाद सारा अर्जुन को स्पॉट किया गया। उन्होंने 'धुरंधर 2' की सक्सेस के बीच फैंस के साथ सेल्फी लीं। वहीं हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड और उनके बेटे अगस्त्य के भी क्यूट मोमेंट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

वायरल वीडियो में दिखा माहिका का दिखा केयरिंग अंदाज

वायरल वीडियो में माहिका शर्मा, अपने बॉयफ्रेंड के बेटे अगस्त्य का हाथ थामे नजर आई। वह उसे पैपराजी से रिक्वेस्ट करती नजर आईं कि वह बच्चे के साथ हैं इसलिए थोड़ा साइड हो जाएं और फ्लैश लाइट का इस्तेमाल न करें। उनका ये सॉफ्ट और प्रोटेक्टिव अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वह पूरे समय अगस्त्य को भीड़ और कैमरों से बचाते हुए नजर आईं।

इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। कोई इसे क्यूट बता रहा है, तो कोई माहिका के नेचर की तारीफ कर रहा है। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइटर्स  के बीच हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन किया।

स्टेडियम में दिखा सारा अर्जुन का ग्लैमर का तड़का

मैच के दौरान सारा अर्जुन अपने माता पिता के साथ वानखेड़े स्टेडियम में नजर आईं। नीली जर्सी में वह मुंबई इंडियंस को चीयर करती दिखीं और फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। इस मौके की खुशी एक्ट्रेस के चेहरे पर साफ झलक रही थी। उन्होंने इसे खुशी को फैंस के साथ फोटो क्लिक करवाकर मनाई। 

यह भी पढ़ें: Numerology: सोनम कपूर के दोनों बेटों का एक ही Mulank से है खास कनेक्शन

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 30 March 2026 at 10:12 IST