Numerology: सोनम कपूर के दोनों बेटों का एक ही Mulank से है खास कनेक्शन, जानें क्या कहता है अंक ज्योतिष का गणित

Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र आपके मूलांक से स्वभाव और व्यक्तिव के बारे में बताता है। सोनम कपूर ने कल अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। उनके दोनों बेटों के मूलांक का खास कनेक्शन है।

Follow : Google News Icon  
Sonam Kapoor sons numerology
Sonam Kapoor sons numerology | Image: Instagram

Numerology: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने को अपने दूसरे बेटे का दुनिया में स्वागत किया है। अंक ज्योतिष के अनुसार उनके दोनों बेटों का मूलांक एक जैसा निकलता है, जिससे उनके स्वभाव और भविष्य को लेकर दिलचस्प बातें सामने आई हैं। आइ जानते हैं कि एक्ट्रेस को दोनों बेटों के बारे में क्या कहता है अंक ज्योतिष का गणित।

सोनम कपूर के घर आया नया मेहमान

29 मार्च 2026 को सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर दूसरे बेटे का जन्म हुआ है। इससे पहले उनके बड़े बेटे वायु का जन्म 20 अगस्त 2022 को हुआ था। छोटे बेटे के जन्म के साथ ही परिवार में खुशी का माहौल और भी बढ़ गया है।

दोनों बेटों का क्या है मूलांक?

अंक ज्योतिष के अनुसार जन्मतिथि के नंबरों को जोड़कर किसी भी व्यक्ति का अंक निकलता है। सोनम कपूर के बेटे वायु और उनके छोटे भाई दोनों का जन्म ऐसी तारीखों पर हुआ है, जिनका योग मूलांक 2 है। जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 माना जाता है। मूलांक 2 वालें लोगों पर स्वामी ग्रह चंद्रमा की कृपा रहती है।

कैसा होता है मूलांक 2 का स्वभाव

मूलांक 2 वाले लोगों पर चंद्रमा का प्रभाव होता है ऐसे लोग काफी शांत, सेंसेटिव और इमोशनल होते हैं। ये लोग दूसरों की मदद करने में हमेशा आगे रहते हैं। मूलांक 2 वाले लोग काफी हेल्पफुल और क्रिएटिव सोच रखने वाले होते हैं। टीम वर्क में ये लोग काफी अच्छे माने जाते हैं और ये लोग रिलेशन को सब चीजों से आगे रखते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार इस मूलांक के जातक काफी क्रिएटिव होते हैं, तो जाहिर से बात है कि फ्यूचर में सोनम कपूर के दोनों बेटे कला, संगीत, लेखन या किसी भी खास तरीके की क्रिएटिव फील्ड में अच्छा नाम कमा सकते हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' के 1000 करोड़ क्लब में एंट्री के बाद सड़क पर उतरीं सारा VIDEO
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड