अपडेटेड 18 January 2025 at 08:13 IST
Mahakumbh 2025: भगवान शिव के भजन पर ऐसा झूमे IITian बाबा, डांस मूव्स देख हर कोई हैरान; VIDEO VIRAL
वायरल वीडियो में IIT बाबा अभय सिंह ग्रेवाल को भगवान शिव के भजनों पर झूमते हुए देखा जा सकता है। उनके इस अंदाज को लोग काफी पसंद करते नजर आ रहे हैं।
Mahakumbh 2025: महाकुंभ के बीच इंजीनियर से संत बने IITian बाबा की कहानी सुर्खियों में छाई हुई है। सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चाएं हो रही हैं और उनके वीडियोज भी काफी वायरल हो रहे हैं। इस बीच IITian बाबा यानी अभय सिंह ग्रेवाल का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका अलग अंदाज देखने को मिला।
वायरल वीडियो में IIT बाबा अभय सिंह ग्रेवाल को भगवान शिव के भजनों पर झूमते हुए देखा जा सकता है। उनके इस अंदाज को लोग काफी पसंद करते नजर आ रहे हैं।
भजन पर किया जोरदार डांस
महाकुंभ के बीच मशहूर हुए IITian वाले बाबा अभय सिंह का एक डांस वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह जमकर झूमते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। वायरल वीडियो में उन्हें 'मेरा भोला बड़ा भोला-भाला...' भजन पर आश्रम में साधुओं संग नाचते हुए देखा जा सकता है।
इंजीनियरिंग छोड़ आध्यात्म का अपनाया रास्ता
महाकुंभ के बीच कई चेहरे चर्चाओं में आए हैं। ग्लैमरस साध्वी हर्षा रिछारिया से माला बेचने वाली खूबसूरत आंखों वाली लड़की सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस दौरान ही IITian बाबा के नाम से फेमस हो रहे अभय सिंह ग्रेवाल अपनी अनोखी कहानी के चलते काफी सुर्खियों में हैं। अभय ने बॉम्बे के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की, लेकिन अब उन्होंने आध्यात्म का रास्ता अपना लिया है।
अभय सिंह ग्रेवाल हरियाणा के झज्जर के रहने वाले हैं। एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल करने के बाद उन्हें कनाडा में लाखों के पैकेज पर नौकरी भी मिली थी। इसके बावजूद उन्होंने सबकुछ त्यागते हुए आध्यात्म का रास्ता अपना लिया और संन्यासी बन गए। अभय सिंह का कहना है कि आध्यात्म की जिंदगी में उन्हें शांति मिलती है।
महाकुंभ से गायब, कहां गए IITian बाबा?
इस बीच IITian बाबा को लेकर यह खबर भी सामने आ रही है कि वह महाकुंभ छोड़कर चले गए। जब संन्यास के बारे में उनके माता-पिता को मालूम चला तो वह अपने बेटे को ढूंढते हुए हरियाणा से प्रयागराज पहुंच गए। लेकिन जब तक अभय सिंह के माता पिता जूना अखाड़े के 16 मड़ी आश्रम पहुंचे, लेकिन तब तक वो वहां से जा चुके थे। बताया जा रहा है कि मीडिया को लगातार दिए जा रहे इंटरव्यू के चलते उनका मानसिक तनाव बढ़ रहा था। इसके अलावा उनके कुछ बयानों पर विवाद भी हो रहा था, जिसके चलते उन्होंने आश्रम को छोड़ने का निर्णय लिया। वह फिलहाल कहा हैं इसकी कोई जानकारी नहीं है। दावा यह भी किया जा रहा है कि वह महाकुंभ छोड़कर कहीं और चले गए हैं।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 18 January 2025 at 08:13 IST