अपडेटेड 15 January 2025 at 18:53 IST

Mahakumbh: सबसे सुंदर साध्वी हर्षा रिछारिया के पास मनचाहे प्यार को वश में करने का मंत्र! बोलीं- '11 दिन में न हो असर तो...'

हर्षा रिछारिया निरंजनी अखाड़े से जुड़ी हुई हैं। ये खुद को साध्वी के साथ सोशल एक्टिविस्ट और इन्फ्लुएंसर कहती हैं। हर्षा खुद को हिंदू सनातन शेरनी भी बताती हैं।

Follow : Google News Icon  
Glamorous-Sadhvi-Harsha-Richaria-in-Mahakumbh
सबसे सुंदर साध्वी वर्षा रिछारिया के पास मनचाहे प्यार को वश में करने का मंत्र! बोलीं- '11 दिन में न हो असर तो...' | Image: Instagram- @host_harsha

Glamorous Sadhvi Harsha Richaria Tells Mantra control desired love: प्रयागराज महाकुंभ के पहले ही दिन से अपनी खूबसूरती की चर्चा के चलते सुर्खियों में आई ग्लैमरस साध्वी हर्षा रिछारिया ने दावा किया है कि उनके पास ऐसा मंत्र है जिससे कि कोई भी अपने मनचाहे प्यार को वश में कर सकता है। महाकुंभ के पहले दिन पौष पूर्णिमा पर साध्वी की तस्वीरों में सोशल मीडिया में हलचल मचा दी थी। हर्षा की वायरल तस्‍वीरों और वीडियोज ने उन्हें महाकुंभ की सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साध्वी की उपाधि से नवाज दिया। बाद में जब मीडिया ने हर्षा से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि वो कोई साध्वी नहीं हैं बल्कि वो अभी सनातन को समझने का प्रयास कर रही हैं।

महाकुंभ में आई हर्षा रिछारिया नाम की इस महिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर @host_harsha पर अपनी बहुत सारी रील्स शेयर की हुई हैं। इन रील्स में वो एक रील में इस बात का दावा करते हुए दिखाई दे रही हैं कि उनके पास मनचाहे प्यार को वश में करने का मंत्र है। इस वीडियो में ग्लैमरस साध्वी ने माथे पर चंदन का टीका लगा रखा है और गले में स्फूटिक की माला पहने बैठी हैं। इस वीडियो में रील बनाते हुए अपने फॉलोअर्स को संबोधित करते हुए दिखाई दे रही हैं। हर्षा रिछारिया निरंजनी अखाड़े से जुड़ी हुई हैं। ये खुद को साध्वी के साथ सोशल एक्टिविस्ट और इन्फ्लुएंसर कहती हैं। हर्षा रिछारिया ने खुद को आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंदगिरी जी महाराज का शिष्य बताया है। हर्षा खुद को हिंदू सनातन शेरनी भी बताती हैं।

वीडियो में फॉलोअर्स से क्या कह रहीं हैं हर्षा?

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में हर्षा अपने फैंस को ये मैसेज देते हुए सुनी जा सकती हैं, 'हर-हर महादेव, जय श्री राम। काफी लोग मुझे सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर मैसेज कर रहे हैं कि दीदी हमें हमारा मनचाहा प्यार वश में करना है ताकि वो हमसे शादी कर ले और कभी दूर न जाए। तो आज मैं आपको ऐसा एक मंत्र बताने वाली हूं जिसे आप अपने जीवन में अपना मनचाहा प्यार, गर्लफ्रेंड, ब्वॉयफ्रेंड को अपने वश में कर सकते हैं। वो आप को कभी छोड़कर नहीं जाएगा और आपकी हर बात मानेगा।


हर्षा ने वीडियो में बताया मनचाहे प्यार को वश में करने का मंत्र

इस वीडियो में हर्षा रिछारिया ने आगे अपने फॉलोअर्स को अपने मनचाहे प्यार को वश में करने का मंत्र बताया, हर्षा ने मंत्र बोलते हुए कहा, 'ऊं गिली गिली छू... ऊं फट् स्वाहा'। हर्षा ने मंत्री पढ़ने के बाद कहा, 'इस मंत्र का आपको डेली 1008 बार जाप करना है और अगले 11 दिन तक करना है। अगर बारहवें दिन तक आपको कोई रिजल्ट नहीं मिलता तो वापस आकर यहां मुझे कमेंट करना, नया मंत्र बताऊंगी। मैं खुद ढूंढ रही हूं।' हर्षा की बात के आखिरी प्वाइंट में एक बात समझ में आ जाती है कि वो बस इस रील के जरिए अपने फॉलोअर्स से मजे ले रही हैं।

Advertisement


सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं हर्षा रिछारिया

हर्षा रिछारिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर हर्षा के लाखों के फॉलोअर्स है। हर्षा ने अपना यूट्यूब चैनल 21 जनवरी 2019 को ट्रैवलर हर्षा के नाम से बनाया था। इंस्टाग्राम पर इनके 667K फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर इनकी प्रोफाइल पर इनकी खूब रील्स, वीडियो और फोटो पोस्ट हैं। इन्होंने आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंदगिरी जी महाराज के साथ भी अपने पोस्ट शेयर की हैं। हर्षा रिछारिया का जीवन कभी ग्लैमर और स्टारडम से भरा हुआ था। आज वह खुद को आध्यात्मिक गुरु और साध्वी के रूप में प्रस्तुत करती हैं, लेकिन उनका बॉलीवुड कनेक्शन भी सामने आया है। भक्ति गानों के एलबम में भी एक्टिंग करती वो नजर आ चुकी हैं।

महाकुंभ में साध्‍वी बनने के पीछे का बताया कारण

वायरल वीडियो में साध्वी से पत्रकार पूछती है कि आप कहां से आई हैं? इसका जवाब देते हुए साध्वी बताती हैं कि मैं उत्तराखंड से आई हूं, मैं आचार्य महामंडलेश्वर की शिष्या हूं। इसके बाद दूसरा सवाल आता है कि आप इतनी सुंदर हैं कभी मन में सवाल नहीं आया की साध्वी जीवन छोड़कर…, इस पर जवाब आता है कि मुझे जो कुछ करना था मैं छोड़कर यह वेश धारण किया है। साध्वी बनने कारण वह सुकून बताती हैं। वीडियो में उन्होंने अपनी उम्र 30 साल बताया और यह भी बताया कि पिछले 2 साल से मैंने यह वेश धारण किया है।

Advertisement

यह भी पढ़ेंः कौन हैं हर्षा रिछारिया? जिन्होंने महाकुंभ के पहले दिन सोशल मीडिया पर मचा दी सनसनी, 'सबसे सुंदर साध्वी' की क्या है सच्चाई

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 15 January 2025 at 12:22 IST