VIRAL: नन्हे जादूगर ने दिखाया ऐसा मैजिक, विदेशी भी हुए इंप्रेस; मजेदार VIDEO देख यूजर्स बोले- अंग्रेज को अंग्रेजी में चूना...
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नन्हे जादूगर का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें उसने ऐसा जादुई करतब दिखाया कि हर कोई इंप्रेस हो गया।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
Viral Video: जादू बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी काफी पसंद होता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। यहां एक नन्हे जादूगर ने ऐसा जादुई करतब दिखाया कि हर किसी का मन मोह लिया।
वायरल हो रहे वीडियो में छोटे जादूगर ने एक के बाद एक मैजिक दिखाए। यही नहीं, उसने अपना जादू विदेशियों पर भी ट्राई किया। खुद के साथ जादू देख विदेशी सरप्राइज रह गए।
विदेशियों के सामने दिखाया मजेदार जादू
वीडियो में देखा जा सकता है कि राजस्थानी पगड़ी पहने छोटा जादूगर सिक्के और बांसुरी के साथ पहले जादू का प्रदर्शन करता है। वो अपने जादू को विदेशियों के सामने इंग्लिश में समझाता है। बच्चे को देख समझा जा सकता है कि उसकी सही पढ़ाई नहीं हुई। ये भी हो सकता है कि उसकी बिल्कुल पढ़ाई न हुई हो। लेकिन वो इतनी इंग्लिश बोल पा रहा है कि अपनी बात लोगों को समझा सके।
एक को थमाया सिक्का, दूसरे के पास निकला
फिर अगला जादू वो दो अलग-अलग विदेशियों के साथ दिखाता है। वो एक रुपये का सिक्का एक विदेशी की मुट्ठी में बंद कराता है और दूसरे के पास से निकालता है। ये देख दोनों विदेशी समेत हर कोई हैरान रह जाता है। इसके बाद भी वो कई तरह के जादू का प्रदर्शन करता है।
नन्हे जादूगर ने यूजर्स को भी किया इंप्रेस
वीडियो को @bheel_jagdeesh98 नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा, 'जैसलमेर का जादूगर।' वीडियो को बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा रहा है।
'अंग्रेज को अंग्रेजी में चूना'
वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'मेरा दावा हैं यह शिक्षा स्कूल से नहीं ली जाती, यह शिक्षा गरीबी से सीखी जाती है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अंग्रेज को अंग्रेजी में चूना लगा रहा है।' एक ने लिखा, 'इंग्लिश 50 प्रतिशत और कॉन्फिडेंस 110 प्रतिशत।' एक ने लिखा, 'इंग्लिश का जादूगर।' एक अन्य ने कहा, 'बहुत ही शानदार नन्हे जादूगर।'
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 3 January 2026 at 14:58 IST