Delhi Metro में सफर करता दिखा जवान, वर्दी में देख नन्ही बच्ची ने हाथ उठाकर किया सैल्यूट; भावुक कर देने वाला VIDEO वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक बच्ची मेट्रो में मौजूद जवान को देखते ही सैल्यूट करती है। इस वीडियो ने यूजर्स को भावुक कर दिया।

Viral Video | Image: x

Delhi Metro Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों दिल्ली मेट्रो से एक छोटी बच्ची का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसने CISF जवान को देखते ही कुछ ऐसा किया कि हर किसी का दिल जीत लिया।  

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली मेट्रो के कोच में हल्की-फुल्की भीड़ है। हर यात्री अपने-अपने डेस्टिनेशन पर जा रहा है। सफर के दौरान कोई कॉल पर बातचीत कर रहा है, तो कोई फोन में अपना शो देख रहा है। इस बीच, कोच में एक CISF का जवान आकर बैठता हैं। इस चहल-पहल के बीच अचानक कुछ ऐसा होता है, जिसने पूरे माहौल को चंद ही मिनटों में बेहद खास बना दिया।

वर्दीधारी जवान को देख बच्ची ने किया सैल्यूट

इसी डिब्बे में सफर कर रही एक छोटी बच्ची की नजर वर्दी पहने जवान पर पड़ी। बच्ची बिना किसी के कुछ कहे, उस जवान के नजदीक गई। इसके बाद उसने अचानक अपना हाथ उठाया और पूरी शिद्दत के साथ जवान को सैल्यूट किया। इस दौरान बच्ची के चेहरे पर सम्मान का भाव साफ झलका।

जवान ने भी सैल्यूट का दिया जवाब 

बच्ची के इस अंदाज को देखकर जवान का चेहरा खिल उठा। जवान ने भी बड़े ही प्यार से उस सैल्यूट का जवाब दिया। इस चंद सेकंड के पल को वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

‘नन्हे हाथों से, सेवा को सलाम’

इस वीडियो को @CISFHQrs नामक एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'नन्हे हाथों से, सेवा को सलाम। एक छोटी बच्ची की ओर से CISF जवान को दिल से किया गया सलाम। यह पल उस भरोसे और सम्मान को खूबसूरती से दिखाता है जो हमारी वर्दी जगाती है। यह सिर्फ वर्दी को सलाम नहीं है; यह उस वर्दी के पीछे छिपे समर्पण, साहस और सेवा को दिल से किया गया सलाम है।'

August 30, 2026

यूजर्स बोले- उच्च स्तर पर सम्मान

इस वीडियो ने देखते ही देखते सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया। वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'उसकी मासूमियत अमूल्य है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'उच्च स्तर पर सम्मान।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भले ही वह छोटी है, लेकिन देश के लिए उसका गर्व सचमुच बहुत बड़ा है। उसका यह मासूम सैल्यूट उन लोगों के प्रति उसके सम्मान और आभार को दर्शाता है जो हमारे देश की सेवा और सुरक्षा करते हैं। ऐसे ही छोटे-छोटे दिल कल के भारत का गौरव हैं। जय हिंद!' वीडियो में छोटी बच्ची का ड्यूटी पर तैनात CISF जवान को देखकर सैल्यूट करना देशभक्तों को भावुक कर रहा है।

यह भी पढ़ें: VIDEO: हाथ में तलवार, श्मशान में तांडव... किन्नर अघोरी ने जलती चिता से निकालकर खाया मांस, अब हुई गिरफ्तार

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 2 September 2026 at 14:46 IST