VIDEO: हाथ में तलवार, श्मशान में तांडव... किन्नर अघोरी ने जलती चिता से निकालकर खाया मांस, अब हुई गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक किन्नर अघोरी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो जलती चिता से कथित रूप से मांस के टुकड़े निकालकर खाती दिखाई दे रही है। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए किन्नर अघोरी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Kinnar Aghori Woman Arrested: मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक किन्नर अघोरी का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें वो श्मशान घाट में जलती चिता से कथित मानव मांस निकालकर खाती दिखाई दी। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में कड़ी नाराजगी देखने को मिली। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किन्नर अघोरी को गिरफ्तार कर लिया है।

अखाड़े से जुड़े होने का दावा करने वाली किन्नर का नाम काली उर्फ नंद गिरी बताया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में काली को हाथ में तलवार लिए चक्रतीर्थ श्मशान घाट में जलती चिता के पास देखा जा सकता है। इस दौरान वो इंसान को खाने की बात करती सुनी गई। कुछ देर बाद जलती चिता के नजदीक पहुंच जाती है।

जलती चिता से निकाला मांस का टुकड़ा

इसके बाद वो कुछ मंत्र बोलते हुए तलवार को चिता के भीतर डालती है और कथित रूप से शव के मांस का टुकड़ा निकालती है। फिर उसे कैमरे के सामने चबा-चबाकर खाने लगती है। वो कथित रूप से मांस को गर्म और स्वादिष्ट बताती है। इतना ही नहीं, वो लोगों को उनसे बचकर रहने की चेतावनी भी देती है।

संत समाज का भड़क उठा गुस्सा 

बताया जा रहा है कि इस वीडियो को काली ने अपने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट digambarladyaghorinagasadhvi पर शेयर किया है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों समेत संत समाज का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने इसे अघोर परंपरा की मर्यादा के खिलाफ बताया। महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरि का कहना है कि अघोर की अपनी मर्यादा होती है और तंत्र क्रियाओं को गोपनीय रखना जरूरी है। उनका सार्वजनिक प्रदर्शन उचित नहीं है। उन्होंने निजी प्रतिष्ठा और प्रचार की गतिविधियों बताते हुए इसे प्रयासण वैदिन परंपरा के खिलाफ बताया। उनके मुताबिक, आधुनिक समाज में मानव मांस खाने जैसी गतिविधि को नरपिशाची प्रवृत्ति के रूप में देखा जाता है।

Advertisement

बाबा विष्णुनाथ ने पुलिस को दी तहरीर

वहीं अघोरी अखाड़े के पीठाधीश्वर और राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़ेश्वरी अघोरी बाबा विष्णुनाथ ने मामले की तहरीर पुलिस में दी और सनातन और अघोर परंपरा के नाम पर पाखंड फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शिकायत में कहा गया है कि महिला जलती चिता में कथित मानव अवशेषों के साथ छेड़छाड़ करती दिखा रही है। अगर वीडियो में दिख रही सामग्री असल में मानव शव के अवशेष हैं और उनके साथ छेड़छाड़ की गई है, तो यह भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 301 के तहत अपराध हो सकता है।

पुलिस ने अघोरी को किया गिरफ्तार

शिकायत और वायरल वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने BNS की धारा 301 के तहत किन्नर अघोरी काली उर्फ नंद गिरी के खिलाफ FIR दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, 'जीवाजीगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई। चक्रतीर्थ श्मशान घाट में चिता पर जल रहे मानव शव के साथ अमानवीय कृत्य कर वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाले आरोपी काली उर्फ नंदी गिरी शिवविष्णुब्रह्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस की PCR बनी 'चलता-फिरता बार', चलती गाड़ी में छलका 'जाम'; VIDEO वायरल होते ही नपा हेड कांस्टेबल और...
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड