VIRAL: फोटो के लिए पोज दे रही थी बच्ची, तभी हुआ कुछ कि हिल गई मासूम... मजेदार प्रैंक VIDEO देख लोगों की छूटी हंसी

Funny Prank Video: वायरल वीडियो में एक छोटी बच्ची फोटो खिंचवाने को लेकर एक्साइटेड नजर आ रही है। वो पोज भी देती है, लेकिन तभी होता है उसके साथ प्रैंक। वायरल वीडियो को 13 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Viral Video | Image: X

Viral Video: बच्चों की मासूमियत ही उनकी सबसे बड़ी खूबसूरती होती है। कई बार लोग बच्चों की इन्हीं मासूमियत का फायदा उठा लेते हैं। सोशल मीडिया पर एक बच्ची का प्रैंक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें फोटो के लिए पोज दे रही लड़की के साथ कुछ ऐसा होता है जिससे वो चौंक जाती है। ये प्रैंक वीडियो काफी मजेदार है। खासकर मासूम के एक्सप्रेशन देख कई लोगों की हंसी छूट पड़ी।

कई लड़कियों को फोटो खिंचवाने और पोज देना का शौक तो बचपन से ही होता है। ऐसा ही कुछ इस बच्ची के साथ भी है। वो फोटो खिंचवाने के लिए अलग-अलग पोज दे रही थी, तभी होता है उसके साथ खेल।

बच्ची को ऐसे बनाया बेवकूफ

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक लड़की बच्ची की फोटो क्लिक कर रही होती है और उसे पोज देने के लिए कहती है। कैमरे के सामने सुंदर-सुंदर फोटो खिंचवाने के लिए बच्ची पोज देने लगती है। इसके बाद चालाकी दिखाते हुए वो लड़की मोबाइल का टॉर्च ऑन कर बच्ची को बेवकूफ बनाने लगती है। लाइट देखकर मासूम खुश होती है और सोचती है कि उसकी बड़ी प्यारी फोटो आने वाली है।

फोटो देख गुड़िया के उड़ गए होश

जब लड़की बच्ची को फोटो दिखाती है, तो वो इसे देख हैरान रह जाती है। लड़की उसे एक बंदर की फोटो दिखा देती है, जिससे उसके होश उड़ जाते हैं। वो डर के मारे उछल पड़ती है और उसे गुस्सा भी आता है। इस प्रैंक करने पर बच्ची का रिएक्शन देखकर लड़की जोर-जोर से हंसने लगती है।

वीडियो को एक्स पर @0nlyk1tt3n नाम के अकाउंट से शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को 13 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं ढेरों लोगों ने वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी किए।

वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "जोर का झटका धीरे से लगा।" दूसरे ने कहा, "बच्ची की मासूमियत से क्यों खेल रहे हो?" एक और यूजर ने कहा, "हे भगवान, मैं इस फीलिंग्स को जानती हूं। जैसे आपका दिल एक सेकंड के लिए रुक जाता है।" अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, "इसे कहते हैं विश्वासघात।"

यह भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: ट्रैफिक चालान से बचने के लिए शख्स का जुगाड़ देख आपकी आंखे फटी की फटी रह जाएगी, सिर पर लगाई कढ़ाई और फिर...



 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 5 November 2025 at 14:37 IST