VIRAL VIDEO: ट्रैफिक चालान से बचने के लिए शख्स का जुगाड़ देख आपकी आंखे फटी की फटी रह जाएगी, सिर पर लगाई कढ़ाई और फिर...

Viral Video: एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें व्यक्ति कढ़ाई सिर पर पहने दिख रहा है, जहां हेलमेट होना चाहिए था वहां कढ़ाई पहन कर ये शख्स बाहर निकला है, जाने लोगों ने क्या कहा?

Bengaluru Bike Viral Video
हेलमेट की जगह रख ली सिर पर कढ़ाई | Image: @karnatakaportf

Bengaluru Bike Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स चलती बाइक की पीछे वाली सीट पर बैठकर सिर पर कढ़ाई पकड़े बैठा है। वो कहा जाता है न कि हेलमेट पहनना जीवन रक्षक साबित हो सकता है। क्योंकि हेलमेट सिर को गंभीर आघातों से बचाता है, जो दुर्घटनाओं से बचाता है। इसलिए हेलमेट पहनना काफी जरूरी बताया जाता है। बेंगलुरु में एक शख्स ने ऑनलाइन तब यूजर्स का ध्यान खींचा जब ये वीडियो सामने आई।  वीडियो देखने से ऐसा लगता है कि वह भारी ट्रैफिक के दौरान चालान से बचने के लिए ऐसा कर रहा है। इसलिए सिर पर कढ़ाई पहन कर बाइक पर बैठा है।

सिर पर कढ़ाई को बैलेंस करता दिखा शख्स

वीडियो रूपेना अग्रहारा के पास का है जहां ट्रैफिक में धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति को अपने सिर पर एक कढ़ाई को बैलेंस करते हुए दिखाया गया है। कथित तौर पर उनके पीछे चल रहे एक यात्री द्वारा रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में व्यक्ति कढ़ाई को उस जगह पकड़े हुए दिखाई दे रहा है जहां हेलमेट होना चाहिए था। इस अजीब वीडियो देखकर सोशल मीडियो पर लोग भी तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। साथ ही शख्स की सुरक्षा की भावना और शॉर्टकट लेने की उसकी कोशिश पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

इस वीडियो वाले पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा- 'बेंगलुरु का पीक मोमेंट' और मजाकिया अंदाज में कहा कि, एक फ्राइंग पैन एक आमलेट को पलट सकता है, खोपड़ी को नहीं बचा सकता।

जीवन रक्षक है हेलमेट

पोस्ट में सवारों से सेफ्टी गियर पहनने और ऐसे जोखिम भरे शॉर्टकट से बचने को कहा गया, क्योंकि हेलमेट जीवन रक्षक हैं। वहीं, कई यूजर्स ने इस स्थिति में मजाक ढूंढा और इसे “बेहतरीन इनोवेशन” बताया, जबकि एक ने लिखा, ‘जब जिंदगी चालान दे, तो कढ़ाई ले लो।’

Advertisement

कुछ लोगों ने इस हरकत की आलोचना की और इसमें शामिल जोखिम की ओर इशारा किया। एक यूजर ने कहा कि बहुत से लोग 'सिर की चोट से ज्यादा अपने बालों को खराब करने या हेलमेट पर पैसा खर्च करने से डरते हैं।' एक यूजर ने इस बात पर जोर दिया कि निर्माण हेलमेट और सड़क सुरक्षा हेलमेट अलग-अलग काम करते हैं और कहा कि ट्रैफिक में अक्सर इस भ्रम की स्थिति बनी रहती है। बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने इस क्लिप पर प्रतिक्रिया दी और इसे इलेक्ट्रॉनिक सिटी ट्रैफिक पुलिस स्टेशन को भेज दिया।

यह भी पढ़ें: Bihar Election: दिल्ली CM रेखा गुप्ता का सीवान में रोड शो

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड