'मैं तो देख-देख शीशा शर्मांदी फिरूं सू' गाने पर बच्ची ने दी ऐसी परफॉर्मेंस, दिल हार बैठे नेटिजंस; एक्सप्रेशन के हुए कायल- VIDEO VIRAL
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बच्ची के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। आलम ये है कि वीडियो को महज चार दिन में लाखों व्यूज मिल चुके हैं।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों 'शीशा' गाने ने बवंडर मचाया हुआ है। ये गाना दिल, दिमाग और इंस्टाग्राम फीड से जा ही नहीं रहा है। लोग गाना देखकर इस कदर 'बावले' हो रहे हैं कि इस पर जमकर रील बना रहे हैं। इसी क्रम में एक नन्ही सी बच्ची ने भी गाने पर रील बनाई जो देखते ही देखते वायरल हो गई। वजह बच्ची के मूव्स, शानदार एक्सप्रेशन और दमदार कॉन्फिडेंस रहा, जिसने सभी का दिल छू लिया।
स्वरा वर्मा और मित्ता रोर की मीठी आवाज में गाए हरियाणवी गाने पर बच्ची ने परफॉर्म किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीले कलर के सूट और सलवार में बच्ची दिल खोलकर डांस कर रही है। 'शीशा' गाने पर बच्ची ने जैसे ही पहला स्टेप किया, लोगों की निगाहें थम गई।
बच्ची के शानदार मूव्स पर टिकी निगाहें
वीडियो धीरे-धीरे आगे बढ़ी और बच्ची के स्टेप और एक्सप्रेशन लोगों को टिकने पर मजबूर कर बैठे। बच्ची के 'तेरी मेरी जोड़ी के रे लागे न नजर' और 'मैं तो देख-देख शीशा शर्मांदी फिरूं सू!' बोल पर एक्सप्रेशन पर दिल हार बैठे। आलम ये रहा कि लोग वीडियो को बार-बार रिप्ले करके या रिपीट मोड पर देखने लगे। बच्ची के पीछे एक युवक भी खड़ा है जो उसका डांस टीचर लग रहा है।
एक्प्रेशन ने नेटिजंस को किया कायल
बच्ची के शानदार परफॉर्मेंस पर कथित 'टीचर' के एक्सप्रेशन भी देखने लायक रहे। वो खुद भी बच्ची के धांसू स्टेप और एक्सप्रेशन देख दंग नजर आए। बच्ची के डांस का वीडियो नेटिजंस को भी इतना भाया कि वो इसे ऑरिजनल से भी ज्यादा ऑरिजनल बताने लगे।
वीडियो को 4 दिन में मिले लाखों व्यूज
वीडियो को @teambarkatarora नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो को महज 4 दिन में लाखों बार देखा और किया जा चुका है।
यूजर्स बोले- 20 बार देख चुके लेकिन…
वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'उसके बाल और एक्सप्रेशन कितने क्यूट हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस वीडियो को मैंने 20 से 30 बार देख लिया है, लेकिन मन नहीं भर रहा। बहुत ही प्यारा है।' एक अन्य ने लिखा, 'बेहतरीन प्रदर्शन।' एक और यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, 'बहुत ही बढ़िया परफॉर्मेंस और एक्सप्रेशन। ऐसा तो बड़े भी नहीं कर पाए।'
यह भी पढ़ें: दुल्हन ने वेडिंग वेन्यू पर ली शानदार एंट्री, किया ऐसा जबरदस्त डांस; देखता रह गया दूल्हा- VIDEO VIRAL
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 17 May 2026 at 16:14 IST