पापा... घुटने पर बैठकर बच्ची ने लगाई आवाज, पिता के मुड़ते ही निकाला ऐसा अनमोल तोहफा; VIDEO देख आप भी हो जाएंगे भावुक

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक नन्ही सी बच्ची ने कच्ची उम्र में पिता को अनमोल तोहफा दिया। बेटी से उपहार पाकर पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

Viral Video | Image: Instagram

Little Girl Gifts Gold Ring to Father: जब औलाद अपनी पहली कमाई से बाप का सिर फख्र से ऊंचा करे, तो समझो उसने दुनिया की सारी दौलत कमा ली। ये कहावत इन दिनों वायरल हो रहे एक वीडियो पर सटीक बैठ रही है। इसमें एक छोटी सी बच्ची ने यूट्यूब की कमाई से पिता को ऐसा तोहफा दिया कि वो भावुक हो गए।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नन्ही सी बच्ची चहकते हुए पिता के पास पहुंचती है। पिता किसी काम में व्यस्त होते हैं। तभी पीछे से जाकर बच्ची जोर से पुकारती है पापा... उसकी आवाज सुनकर पिता तुरंत मुड़ता है और बेटी के हाथों में अपने लिए अनमोल उपहार देखकर निशब्द रह जाता है।

बच्ची ने पिता को दिया सरप्राइज

महज 5 साल की छोटी सी बेटी के हाथों में एक छोटा सा डिब्बा था। पिता को शायद अंदाजा भी नहीं होका कि उसके अंदर क्या है। जब बेटी ने उसे खोला, तो उसमें सोने की एक अंगूठी थी। ये कोई आम तोहफा नहीं था, बल्कि बेटी की यूट्यूब से हुई पहली कमाई का सरप्राइज था। इतनी छोटी सी उम्र में उसका यह प्यार और समझ देखकर पिता पूरी तरह हैरान रह गया। एक पिता के रूप में यह शायद उनके जीवन का सबसे गौरवशाली और अनमोल पल है।

पिता की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

बच्ची ने अंगूठी निकालकर अपने पिता को पहनाई। इस दौरान बच्ची के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल थी। छोटी सी उम्र में पिता को तोहफा देना उसके लिए भी गर्वित पल रहा होगा। इसके बाद पिता ने अपनी बेटी के पैर छुआ।

पिता ने पहली बार पहना गोल्ड! 

इस वीडियो को @kavyakolaki02 नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है, जिसने नेटिजंस का दिल जीत लिया। इसके कैप्शन में लिखा है, 'उसकी मेहनत की वजह से उसके पिता ने अपनी जिंदगी में पहली बार गोल्ड पहना।'

यूजर्स ने वीडियो पर ढेरों लुटाया प्यार

वीडियो पर यूजर्स भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं। कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'वह इसके हकदार हैं। वह एक बेहतरीन पिता हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये उनके पिता के लिए सबसे अच्छी याद है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बहुत बढ़िया, कितना शानदार पल है…।'

यह भी पढ़ें: खुली टोकरी में समोसा और उस पर रखे गंदे पैर... ट्रेन में आप भी बड़े चाव से खाते हैं समोसे? रुकिए, ये VIDEO देखते ही आ जाएगी उल्टी!

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 30 May 2026 at 11:47 IST