शिमला में वीर को मिली 'गर्लफ्रेंड', मगर किस्मत ने पलटी बाजी; कुछ ही देर में हो गया 'ब्रेकअप'! VIRAL VIDEO देख बाग-बाग हो जाएगा दिल

शिमला ट्रिप पर गए एक बच्चे को 'गर्लफ्रेंड' मिली, जिसके साथ उसने खूब मस्ती की और उसे प्यार किया। लेकिन कुछ ही पलों में शुरू हुई लव स्टोरी का 'द एंड' भी हो गया। मजेदार वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों बच्चों का एक बेहद ही प्यारा वीडियो वायरल हुआ है। शिमला ट्रिप पर गए बच्चे उस वक्त फूट-फूटकर रो पड़े जब उनके अलग होने की नौबत आन पड़ी। दोनों की जुदाई देख आपका भी दिल पिघल जाएगा।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बच्चे अपने-अपने माता-पिता के साथ शिमला घूमने गए थे। यहीं पर नन्हे से बच्चे की मुलाकात एक क्यूट सी बच्ची से हुई। दोनों ने साथ खेला-कूदा और ढेरों मौज-मस्ती की। हालांकि, वो इस बात से अनजान थे कि उनकी दोस्ती की उम्र बेहद छोटी है।

‘लवस्टोरी’ का कुछ देर में हुआ 'द एंड'

जी हां, कुछ देर साथ खेलने-कूदने के बाद अब दोनों बच्चों के बिछड़ने का वक्त आ चुका था। दोनों के परिवार उन्हें घर ले जाने के लिए तैयार खड़े थे। बच्चों को यूं खिलखिलाते और खेलते देख, उनके माता-पिता के कदम भी कुछ पलों के लिए रुक गए। लेकिन आखिरकार, अब जाने का समय आ ही गया था, सो वे बच्चों को लेकर चल पड़े।

जुदाई के बाद बच्चे के नहीं थमे आंसू

मगर इस दौरान अलग होने का जो गम बच्चों के चेहरे पर दिखा, वो किसी का भी दिल पिघला देने के लिए काफी था। खासकर वो छोटा बच्चा, जो अपनी इस नई दोस्त से दूर जाते ही फूट-फूटकर रोने लगा। बच्ची तो जैसे-जैसे अपने पिता का हाथ थामकर आगे बढ़ गई, लेकिन बच्चा अपनी सुध-बुध खोकर रोता-बिलखता रहा। उसकी आंखों से बहते आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे।

'वीर का पहला प्यार अधूरा रह गया'

इस मजेदार वीडियो को @babyveerchauhan नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'शिमला ट्रिप पर भयंकर ब्रेकअप हो गया। वीर का पहला प्यार अधूरा रह गया।'

यूजर्स बोले- बंदी ने पलट कर भी नहीं देखा

वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'मर्द तो मर्द ही होते हैं, चाहे आपकी उम्र कुछ भी हो।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अभी से?' तीसरे यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, 'महापाप लगेगा।' एक अन्य ने लिखा, 'भई बंदी ने पलट कर भी नहीं देखा।'

यह भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: 'वाह रे समाज, बहन भाई को मुक्का मारे तो कोई बात नहीं माता रानी का रूप है, भाई मारे तो पापा की बेल्ट...', मासूम बच्चे का फूटा गुस्सा

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 7 July 2026 at 19:31 IST