अपडेटेड 6 January 2026 at 14:50 IST
फ्रांस से आई लड़की जयपुर में ऑटो ड्राइवर से लगा बैठी दिल, प्यार चढ़ा परवान फिर ऐसे खुली किस्मत; चला गया विदेश
एक दिल छू लेने वाली लव स्टोरी वायरल हो रही है। जिसमें फ्रांस से भारत घूमने आई एक युवती को जयपुर में ऑटो चलाने वाले लड़के से प्यार हो जाता है। कई बार वीजा इंजेक्शन के बाद आखिरकार लड़का फ्रांस पहुंचा और ऐसे शादी रचाई, आज इनके दो बच्चे भी है। ये लव स्टोरी आपका दिल छू लेगी...
Jaipur Auto Driver Love Story: एक दिल छू लेने वाली लव स्टोरी इन दिनों वायरल हो रही है। फ्रांस से भारत घूमने आई एक युवती और जयपुर के एक साधारण ऑटो ड्राइवर के बीच प्यार हुआ। वायरल वीडियो में बताया गया कि दोनों की मुलाकात ऑटो में हुई, 2 हफ्ते घूमने के दौरान दोस्ती प्यार में बदल गई। लेकिन लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं आया क्योंकि वो 10वीं फेल था और ऑटो चलाता था। लेकिन दोनों ने हार नहीं मानी, जानें कैसे युवक आखिरकार फ्रांस पहुंचता है और इश्क की मिसाल कायम करता है। भाषा और संस्कृति सब होने के बावजूद आखिरकार प्यार जीत ही जाता है।
फ्रांस की एक लड़की भारत के जयपुर घूमने आई थी, इस दौरान उसकी मुलाकात ऑटो चलाने वाले लड़के से होती है, दोनों काफी अलग थे, भाषा, संस्कृति और देश सब अलग था। लेकिन सादगी और सच्चे प्यार ने दोनों को मिला दिया।
दोस्ती धीरे-धीरे मोहब्बत में बदल गई
एक मिनट के वीडियो वीडियो को लाखों लोग पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में कपल की तस्वीरों के साथ उनकी पूरी प्रेम कहानी लिखी हैं, कैप्शन में लिखा गया है कि युवक जयपुर में एक साधारण ऑटो रिक्शा ड्राइवर था। उसकी जिंदगी तब बदली जब उसकी सवारी बनकर फ्रांस से आई सारा उसकी ऑटो में बैठी।
सारा यूरोप से भारत घूमने आई थीं और युवक ने करीब 2 हफ्तों तक उन्हें अपने ऑटो से पूरा जयपुर घुमाया। इन्हीं दिनों में बातचीत, भरोसा और दोस्ती गहरी होती चली गई। यह दोस्ती धीरे-धीरे मोहब्बत में बदल गई। एक ऐसी मोहब्बत जो सरहदें नहीं मानती। जब सारा वापस यूरोप लौटीं, तब दूरी का दर्द महसूस हुआ, लेकिन रोज घंटों की बातचीत ने रिश्ते को और मजबूत बना दिया। दोनों ने शादी का फैसला किया, मगर राह आसान नहीं थी। सारा के परिवार ने इस रिश्ते का विरोध किया क्योंकि युवक 10वीं फेल था और पेशे से ऑटो ड्राइवर। इसी वजह से उसका फ्रांस वीजा कई बार रिजेक्ट भी हुआ। यह दौर उनके लिए सबसे बड़ा इम्तिहान था, लेकिन सब्र और यकीन ने उनका साथ नहीं छोड़ा।
आखिरकार युवक फ्रांस पहुंचा
कई कोशिशों के बाद युवक आखिरकार फ्रांस पहुंचने में कामयाब रहा और दोनों ने शादी कर ली। आज यह कपल दिवाली और क्रिसमस दोनों साथ मनाता है।आज उनका एक छोटा-सा खुशहाल परिवार है और 2 बच्चे भी हैं। यह सिर्फ एक वायरल वीडियो नहीं, बल्कि उम्मीद, हौसले और सच्चे इश्क की मिसाल है। जयपुर की गलियों से फ्रांस तक पहुंची यह कहानी बताती है कि, प्यार हो जाए तो रास्ते खुद बन जाते हैं।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 6 January 2026 at 14:50 IST