अपडेटेड 3 February 2026 at 13:52 IST

खाटू श्याम मंदिर के बाहर भिखारी बन इंफ्लुएंसर ने मांगी भीख, कुछ ही घंटों में कर ली इतनी कमाई, VIRAL VIDEO देख लोग हैरान

Viral Video: एक शख्स का खाटू श्याम मंदिर के बाहर भीख मांगने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में इंफ्लुएंसर ने भीख मांगने के बाद अपनी कमाई भी दिखाई, जिससे लोग हैरान हो गए। वायरल वीडियो पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शंस आए।

Follow :  
×

Share


Viral Video | Image: X

Viral Video: सोशल मीडिया के दौर में रील्स और शॉर्ट वीडियो की रेस इतनी तेज हो चुकी है कि क्रिएटर्स व्यूज, लाइक्स और फॉलोअर्स पाने के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं। कोई अजीबोगरीब स्टंट करता है, तो कोई सीधे भिखारी बन जाता है। इंटरनेट पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक इंफ्लुएंसर ने खाटू श्याम मंदिर के बाहर भीख मांगना शुरू कर दिया।

वीडियो में उसने दिखाया कि मंदिर के बाहर भीख मांगकर उसने कुछ ही घंटों के अंदर कितनी कमाई कर ली।

मंदिर के बाहर भिखारी बन मांगी भीख

वायरल वीडियो में लड़का कहता है, "आज मैं देखूंगा कि खाटू श्याम मंदिर के बाहर भीख मांगकर कितने रुपये मिल सकते हैं।" फिर वो भिखारी बनने के लिए दोस्तों से अपने कपड़े फड़वाता है और एक कटोरा लेकर आते-जाते लोगों से भीख मांगना शुरू कर देता है।

कुछ ही घंटों में कर ली हजारों में कमाई

आते-जाते भक्त "श्याम बाबा की जय" के नारे लगाते हुए उस लड़के को भीख के तौर पर पैसे देना शुरू कर देते हैं। कोई 10 रुपये, कोई 20 रुपये तो कोई 50 और 100 रुपये उसे देता। लड़का तब हैरान रह गया जब किसी ने उसे भीख के तौर पर 500 रुपये तक दे दिए। वीडियो के अंत में जब वो कुछ घंटों के बाद पैसे गिनने लगता है तो वो हैरान रह जाता है कि उसने 4500 रुपये इकट्ठा कर लिए।

वीडियो को X पर @singh_kikki नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शंस आ रहे हैं।

लोगों के आए ऐसे रिएक्शंस

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "आस्था को कंटेंट बनाना शर्मनाक है। भीख नहीं, सिस्टम की सोच उजागर हुई है।" दूसरे ने कहा, "ऐसे कोई भीख नहीं देगा। ये केवल यूट्यूब और रील के लिए एक नौटंकी है।"

कई लोगों ने इंफ्लुएंसर की कमाई पर हैरानी भी जताई और कहा कि कोई इतनी आसानी से 4500 रुपये कमा सकता है। साथ ही उन्होंने इससे महीने और साल की कमाई का हिसाब लगाना भी शुरू कर दिया। कई यूजर्स वीडियो को स्क्रिप्टेड बताते नजर आए।

यह भी पढ़ें: कस्टमर को ऑर्डर पहुंचाने गया दिव्यांग डिलीवरी बॉय, फिर मुश्किल में देख शख्स ने की मदद; VIDEO देख पसीज जाएगा दिल

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 3 February 2026 at 13:52 IST