अपडेटेड 1 July 2025 at 20:38 IST

VIRAL VIDEO: भारत के इस शहर में 10 बेडरूम वाला 24 कैरेट सोने से बना है घर, स्विच भी गोल्ड का... देखते ही दांतों तले दबा लेंगे उंगलियां

Indore Golden House Viral Video: इंदौर के एक शख्स ने 24 कैरेट सोने से अपना घर बनवाया है। उनके आलीशान घर की झलक देख आपकी भी आंखें चमक जाएंगी।

Follow :  
×

Share


tour of the 'Gold Mansion.' | Image: X

Indore Golden House Viral Video: आलीशान घर बनाने का सपना कौन नहीं देखता। बहुत से लोग अपने घरों के साथ तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करते हैं। ऐसा ही एक गजब का एक्सपेरिमेंट इंदौर के एक शख्स ने किया है जिन्होंने 24 कैरेट सोने से अपना घर बनवाया है। उनके आलीशान घर की झलक देख आपकी भी आंखें चमक जाएंगी। 

अब इस गोल्डन मैंशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस यूनिक घर में सॉकेट से लेकर पानी की टंकियां तक, सब असली सोने से बनी हैं। 

क्या आपने देखा 24 कैरेट सोने से बना घर?

इस वीडियो को एक कंटेंट क्रिएटर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है। सबसे पहले घर के मालिक ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने घर के बाहर एक गौशाला बना रखी है जिससे पॉजिटिविटी आती है। वो अपनी पत्नी के साथ रोज सुबह उठकर सबसे पहले बालकनी से गाय माता की झलक देखते हैं।

फिर कपल कंटेंट क्रिएटर को अपने घर के अंदर लेकर गए जहां उन्होंने बताया कि उनके घर में लगा सोना 24 कैरेट गोल्ड का है। उनके घर में चाहे फर्नीचर हो या वॉश बेसिन, बिजली के सॉकेट हो या पानी की टंकियां, सभी असली सोने से बनी हैं जो देखने में काफी लाजवाब और सुंदर लगती हैं। उनके घर में 10 बेडरूम हैं। डाइनिंग एरिया में फाउंटेन लगा है और बाहर एक खूबसूरत सा बगीचा है।

कार कलेक्शन से नहीं हटेंगी निगाहें

केवल घर ही नहीं, इस आदमी के गैराज में लगी गाड़ियों के कलेक्शन पर भी एक नजर जरूर मारनी चाहिए। 1936 की एक विंटेज मर्सिडीज से लेकर BMW और रेंज रॉवर तक, उनके पास लग्जरी कारों का एक शानदार कलेक्शन है। वो वीडियो में ये भी कहते हैं कि उनकी कोशिश रहती है कि इंदौर में जो भी नई गाड़ी लॉन्च हो रही है, वो सबसे पहले उनके घर में आए।

अब इस वीडियो को देख लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने लिखा- ‘घर हो तो ऐसा’, तो कोई लिखता है- ‘इसके घर पर इनकम टैक्स की रेड नहीं पड़ी क्या’। एक ने पूछा- ‘कहां से आ रहा है इतना पैसा’।

ये भी पढ़ेंः समोसे के स्वाद में डूबी न्याय की थाली, 6 समोसे में बिक गया दारोगा! रेप केस में IO ने लगाई फाइनल रिपोर्ट, पॉक्सो कोर्ट ने लताड़ा

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 1 July 2025 at 20:38 IST