आर्केस्‍ट्रा डांसर को गांव के लड़के ने पिला दिया पानी, 'अंगूरी बदन' गाने पर ऐसे किया डांस देखते रह गए सब; लड़की भी दंग- VIDEO

Dance Viral Video: वीडियो में गांववाले आर्केस्ट्रा वाली महिला डांसर के लटके झटके एंजॉय कर रहे हैं। इतने में एक युवक आता है और डांसर को चैलेंज कर देता है।

Follow :  
×

Share


Dance Viral Video | Image: instagram

Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे अजब-गजब वीडियो सामने आते रहते हैं जिन्हें देख आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। आपने अक्सर देखा होगा कि यूपी-बिहार के गांवों में हर छोटे-मोटे फंक्शन में लोग आर्केस्ट्रा का आयोजन करवाते हैं। जिस वीडियो की हम बात कर रहे हैं, उसमें भी एक आर्केस्ट्रा में लड़की डांस करती दिख रही है लेकिन माहौल तो तब ज्यादा रंगीन हो जाता है जब गांव का एक लड़का डांसर को ही चैलेंज कर देता है।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो में लोग महिला डांसर नहीं, बल्कि लड़के के ठुमकों पर अपना दिल हार बैठे हैं। 

आर्केस्ट्रा की डांसर को गांव के लड़के का चैलेंज

वीडियो में दिख रहा है कि गांववाले आर्केस्ट्रा वाली महिला डांसर के लटके झटके एंजॉय कर रहे हैं। इतने में एक युवक आता है और डांस फ्लोर पर थिरकता शुरू कर देता है। जैसे-जैसे वो महिला डांसर नाच रही थी, लड़का भी उसे कॉपी करते हुए उसके मूव्स दोहरा रहा था। ये देख सभी जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर देते हैं और तालियां बजाने लगते हैं। 

महिला डांसर भी ये देखकर हैरान रह जाती है। वो फिर मुश्किल डांस स्टेप करने की कोशिश करती है लेकिन युवक इसे भी बखूबी कॉपी कर लेता है। वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि कैसे वो युवक डांसर से ज्यादा अच्छे तरीके से अपनी कमर हिला रहा होता है और ठुमके मार रहा होता है। लोग महिला डांसर की जगह, लड़के के डांस मूव्स और अदायों के कायल हो गए हैं।

वायरल वीडियो देख लोगों की छूटी हंसी

वायरल वीडियो देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। एक ने लिखा- ‘और फिर बाप ने देख लिया’। तो दूसरा कमेंट करता है- ‘चीता ही कहते हैं’। तीसरे यूजर ने लिखा- ‘लड़का 70 वोटों से आगे चल रहा है’। चौथे ने कमेंट किया- ‘धंधा बंद करवाके मानेगा उसका’।

ये भी पढ़ेंः शिवलिंग को गले लगाने पर मचा बवाल तो अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'इसमें गलत क्या है, मेरा कोई कसूर नहीं...'

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 28 February 2025 at 10:38 IST