VIRAL VIDEO: होटल में दूसरी औरत संग पकड़ा गया पति, पत्नी ने जमकर कर दी कुटाई; यूं उतारा एक्स्ट्रा मैरिटेल अफेयर का भूत

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला ने अपने पति को दूसरी औरत के साथ पकड़ लिया। इसके बाद उसने दोनों की पिटाई कर दी।

पत्नी ने पति को दूसरी औरत के साथ पकड़ा | Image: x

Viral Video: जबलपुर के होटल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति को दूसरी औरत के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद वो इस कदर भड़क गई कि उसने न आव देखा न ताव और दोनों को कूटना शुरू कर दिया।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने पहले अपने पति को जमकर पीटा। वो गुस्से में चिल्लाई कि एक बच्चे का बाप होने के बाद ये क्या कर रहा है। इसके बाद उसने पति के गाल पर थप्पड़ ही थप्पड़ बरसाए।

बिस्तर पर बैठी महिला की भी पिटाई

महिला ने बिस्तर पर बैठी पति की कथित महिला मित्र की भी पिटाई की। उसने भड़कते हुए पूछा कि आखिर वो कौन है। इसके बाद उसने दे दनादन मारना शुरू कर दिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पति के फोन से मिला होटल का पता

बताया जा रहा है कि यह मामला थाना गढ़ा के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग रॉक का है। महिला को शक था कि उसका पति किसी दूसरी महिला के संपर्क में है। इसके बाद वो पति के मोबाइल से होटल की जानकारी किसी तरह इकट्ठा करके होटल पहुंच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

इस घटना की जानकारी मिलते ही गढ़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और तीनों को समझाया। पुलिस के मुताबिक अगर महिला लिखित शिकायत करती है तो मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: जीप में ठूंस-ठूंसकर भरे लोग, अंदर जगह नहीं तो छत पर बैठीं महिलाएं; जयपुर से खौफनाक VIDEO वायरल

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 5 October 2026 at 21:40 IST