जीप में ठूंस-ठूंसकर भरे लोग, अंदर जगह नहीं तो छत पर बैठीं महिलाएं; जयपुर से खौफनाक VIDEO वायरल
सोशल मीडिया पर इन दिनों ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाता वीडियो वायरल हो रहा है। यहां एक जीप में सवारियां इस कदर भरी हैं कि कुछ लोग छत पर भी बैठे हैं। जान जोखिम में डाल सफर करते लोगों का वीडियो इंटरनेट पर लोगों को हैरान-परेशान कर रहा है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: जयपुर के फागी से यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाला मामला सामने आया है। यहां से एक ओवरलोडेड जीप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सवारियां इस कदर ठूंस-ठूंसकर भरी गई हैं कि गाड़ी कम और मौत का उड़नखटोला ज्यादा लग रही है।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जीप में 40 से भी ज्यादा सवारियां बैठी हुई हैं। जीप के अंदर ही नहीं, बल्कि उसकी छत पर भी लोग भूसे की तरह ठूंस-ठूंसकर भरे हुए हैं।
भीतर से लेकर छत तक खचाखच भरी जीप
हैरानी की बात ये है कि इस जानलेवा लापरवाही में सिर्फ पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी अपनी जान जोखिम में डालकर जीप की छत पर बैठी नजर आ रही हैं। जीप के चारों ओर लटके हुए लोग और छत पर जान हथेली पर रखकर सफर करती सवारियों का यह नजारा देखकर हर कोई दंग है।
थाने से महज 200 मीटर की दूरी की घटना
यह पूरी घटना फागी थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई बताई जा रही है। ऐसे में पुलिस स्टेशन के इतने करीब दिन-दिहाड़े हुई इस लापरवाही से स्थानीय प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं। आखिर इतना ओवरलोड वाहन सड़क पर फर्राटे कैसे भर रहा है?
Advertisement
यूजर्स ने उठाए सवाल
वीडियो के कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'जीप दम तोड़ने वाली है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'राजस्थान में कानून व्यवस्था नहीं है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ट्रैफिक पुलिस कहां है?'
यह भी पढ़ें: 'स्मित मच्छार ने अपने अंदर छिपे शक्तिमान को उजागर किया', अब भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद हुए मुकेश खन्ना