बॉयफ्रेंड संग होटल में रंगे हाथ पकड़ी गई पत्नी, फिर बीच सड़क पर पति और सास के साथ गुत्थमगुत्थी; हाई वोल्टेज ड्रामे का VIDEO VIRAL
फरीदाबाद में एक होटल में पति ने पत्नी को बॉयफ्रेंड संग रंगे हाथों पकड़ा। इस दौरान सास और जेठानी बहू को कमरे से खींचकर सड़क तक ले आई, जहां सरेराह जमकर हंगामा हुआ।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read
Viral Video: हरियाणा के एक होटल से चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विवाहित महिला को उसके ससुराल वालों ने कथिततौर पर प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। महिला के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का पर्दाफाश करने वाला कोई और नहीं, बल्कि खुद उसका पति, सास और जेठानी थे, जो शक होने पर पीछा करते हुए होटल तक पहुंचे थे। ससुराल वालों को अचानक सामने देख महिला के होश उड़ गए। इस दौरान वो चीखने चिल्लाने लगी और फूट-फूटकर रोते हुए अपने पति के सीने से लिपट गई। होटल के गलियारे में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार शाम सराय मार्केट स्थित ABS होटल की बताई जा रही है। सराय कॉलोनी की रहने वाली एक महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल आई थी। मगर जब पति को उसके होटल आने की भनक लगी, तब वो भी अपनी मां और भाभी के साथ होटल आ धमका।
होटल के कमरे में बॉयफ्रेंड संग पकड़ा
होटल पहुंचते ही पति की मां और भाभी सीधे कमरे में गए, जहां महिला को उसके बॉयफ्रेंड के साध धर लिया। इसके बाद वो महिला को घसीटकर बाहर खींच लाए। इस दौरान महिला का आशिक उसे छोड़कर मौके से फरार हो गया।
सास-जेठानी ने छीना मोबाइल तो लगी चिल्लाने
वहीं ससुराल वालों की पूछताछ के दौरान महिला ने सरेराह हंगामा करना शुरू कर दिया। महिला की सास और भाभी ने उसके हाथ से उसका मोबाइल छीन लिया। तभी वो भागकर अपने पति के सीने से लिपट गई और जोर-जोर से रोने लगी। जबकि पति चुप्पी साधे खड़ा रहा। इसी दौरान महिला छोड़ दो-छोड़ दो कहकर चिल्लाने लगी।
मौके पर भारी भीड़ हुई जमा
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि गुस्साए ससुराल पक्ष वाले महिला से पूछताछ कर रहे हैं। जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने गुस्से में उसका फोन छीन लिया। इस दौरान वो रोते हुए अपना वापस मांगती सुनी जा सकती है। इस हंगामे के दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।
यूजर्स का फूटा गुस्सा
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। एक यूजर ने लिखा, 'इतिहास में महिलाओं के सबसे असरदार हथियारों में से एक रोना रहा है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इसकी ढंग से कुटाई करो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर आजकल कुछ ज्यादा होने लगे हैं।' एक यूजर ने दावा किया, 'फरीदाबाद के होटल में हंगामा। सेक्टर 37 में पति ने पत्नी को कथित तौर पर दूसरे आदमी के साथ पकड़ा।'
फिलहाल पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं सराय थाना प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 17 July 2026 at 17:57 IST