कभी डर-डरकर डांस, तो कभी रोमांस... जब पत्नी संग हनीमून पर पति के छूटे पसीने, साथ रखे 4 हट्टे-कट्टे बॉडीगार्ड- VIDEO VIRAL

वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स खूबूसरत वादियों के बीच पत्नी संग मौज मस्ती कर रहा है। वो उसके साथ कई रोमांटिक पोज भी देता है। कपल कभी डांस करता है तो कभी पहाड़ों के बीच खूबसूरत नजारे का लुत्फ उठाता है। लेकिन इस दौरान उसके चेहरे पर अजीब सा डर भी झलकता है।

Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: शादी के बाद अक्सर कपल हनीमून के लिए वादियों के बीच जाना पसंद करता है। इस दौरान दोनों क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। इस स्पेशल मोमेंट में सिर्फ पति और पत्नी होते हैं जो अपनी जिंदगी के लम्हों को खुलकर एन्जॉय करते हैं। लेकिन इन दिनों एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पति हनीमून के लिए पत्नी के साथ बॉडीगार्ड भी लेकर पहुंचा।

जी हां, वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स खूबसूरत वादियों के बीच पत्नी संग मौज मस्ती कर रहा है। वो उसके साथ कई रोमांटिक पोज भी देता है। कपल कभी डांस करता है तो कभी पहाड़ों के बीच खूबसूरत नजारे का लुत्फ उठाता है।

हनीमून पत्नी संग ले गया चार बॉडीगार्ड

इसी बीच हर किसी की निगाहें उनके आसपास मौजूद बॉडीगार्ड्स पर टिक जाती हैं। इसमें हनीमून के लिए गए कपल के साथ 3 से 4 बॉडीगार्ड भी नजर आते हैं। इन्हीं में से एक के पास हथियार भी नजर आ रहा है, जो कपल की सुरक्षा में तैनात होकर खड़ा है।

पत्नी संग हनीमून पर पति के छूटे पसीने

इस नजारे को देखकर ऐसा लग रहा है कि शायद कपल कुछ महीनों में हुए हादसों को लेकर डरा हुआ है। पोज देते वक्त शख्स के चेहरे पर अजीब सा भय दिखाई दे रहा है, मानों पीछे से कहीं कोई आकर जान न ले ले। हालात ऐसे हैं कि कपल को अपने साथ हनीमून पर बॉडीगार्ड लेकर चलना पड़ रहा है। भले ही ये वीडियो केवल मनोरंजन के लिए बनाया गया है, लेकिन ये ताजा हाल पर बराबर प्रकाश डाल रही है।

जमकर वायरल हो रहा वीडियो

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में राजा रघुवंशी हत्याकांड, केतन मर्डर केस और नीला ड्रम वाला कांड खूब चर्चा में रहा है। इन सभी केस में पत्नी या फिर मंगेतर ने अपने-अपने पार्टनर की जान ली है। ऐसे में वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा कपल 'जान है तो जहान' कहावत के तहत बॉडीगार्ड लेकर पहुंचा। ये वीडियो लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है।

इस वीडियो को @dontwaityz नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, 'आज कल के माहौल को देखकर बॉडीगार्ड लेकर पहुंचा पति हनीमून मनाने।' वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है।

लोग बोले- भारत की मौजूदा हालत

वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'समझदार पति।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कोई रिस्क नहीं लेने का।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भारत की वर्तमान स्थिति।'

यह भी पढ़ें: 'छोड़ दिया उसने मुझे बेगाने के लिए...', बच्चे ने टीचर से ऐसे की PASS करने की अपील, आंसरशीट में छिपाई 2100 रुपए की घूस- VIDEO VIRAL

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 29 June 2026 at 12:34 IST