अपडेटेड 1 January 2026 at 16:45 IST
VIRAL: सच में नसीब वालों को मिलती है बेटियां... बेड पर बीमार पिता, कभी नन्हें हाथों से बिटिया पिला रही पानी तो कभी पोंछ रही मुंह, VIDEO
वायरल हो रही एक भावुक वीडियो में देखा जा सकता है कि छोटी सी बच्ची अस्पताल में बीमार पिता की देखभाल कर रही है। यह क्लिप रिश्तों की गहराई पर सोचने को मजबूर करती है। जानें क्यों भावुक हो रहे लाखों लोग...
Father Daughter Bond Video: पिता के लिए बेटी बहुत स्पेशल होती हैं, क्यों होती है वो समझने का मौका मिलेगा ये वीडियो देखकर, जिसमें पिता और बेटी के अटूट रिश्ते झलकता है। वीडियो में एक छोटी बच्ची अपने बीमार पिता की हॉस्पिटल के बेड पर देखभाल करती नजर आ रही है।
ये क्लिप एकदम भावुक कर देने वाला है। नन्ही सी बेटी पिता के सिर पर हाथ फेरती है, पानी पिलाती है, कंबल ठीक करती है, ये मासूमियत....बच्ची की नम आंखों में पिता के प्रति जिम्मेदारी साफ देखी जा सकती है, ये उसकी खिलौनों से खेलने की उम्र है, लेकिन बच्ची जिस तरह छोटे-छोटे हाथों से पिता की देखरेख कर रही है मानो उसके कंधों पर जिम्मेदारी और चिंता...इतनी छोटी उम्र में इतनी समझदारी शायद एक बेटी ही निभा सकती है। इसलिए कहा जाता है 'नसीब वालों को मिलती हैं बेटियां…'
वीडियो में क्या है खास?
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में पिता पैरालिसिस अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती है। जहां उनकी नन्ही बेटी पूरी जिम्मेदारी के साथ पिता का ख्याल रख रही है। कभी वह पिता के सिर पर हाथ फेरती है, कभी पानी पिलाती है, तो कभी कंबल को ठीक करती है। बच्ची के चेहरे पर मासूमियत और चिंता दोनों साफ झलक रही है। देख यूजर्स भावुक हो गए। वीडियो को हजारों बार शेयर किया जा चुका है। कमेंट्स में लोग लिख रहे हैं- 'बेटियां भगवान का सबसे सुंदर तोहफा होती हैं।' एक यूजर ने कहा- 'इस वीडियो ने दिल भर दिया।' कई ने इसे पिता-बेटी के रिश्ते की सबसे खूबसूरत मिसाल बताया। एक डॉक्टर ने आईसीयू का सीन बताते हुए ये वीडियो शेयर किया।
मुश्किल वक्त में ताकत बनती हैं बेटियां
जहां बेटियों कुछ लोग बेटियों को बोझ समझते हैं। ये वीडियो उन धारणाओं को तोड़ता है। यह दिखाता है कि बेटियां मुश्किल वक्त में परिवार की सबसे बड़ी ताकत बनती हैं। वीडियो ने लाखों लोगों को प्रभावित किया है और रिश्तों की असली कीमत समझाने का काम किया है। वीडियो इंस्टाग्राम पर सबसे पहले पोस्ट किया गया था। कुछ लोगों ने इसे आईसीयू का भावुक पल बताया। हालांकि, वीडियो की लोकेशन या परिवार की पहचान उजागर नहीं की गई है। लेकिन इसका संदेश यूनिवर्सल है।
वीडियो क्यों हो रहा है इतना वायरल?
यह क्लिप सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि रिश्तों का सबक है। ऐसे वीडियो समाज में पॉजिटिव बदलाव लाते हैं और बेटी बचाओ जैसे अभियानों को मजबूती देते हैं। सोशल मीडिया पर भावुक कंटेंट तेजी से फैलता है क्योंकि लोग अपनी जिंदगी से जोड़कर देखते हैं। कुल मिलाकर, यह वीडियो साबित करता है कि नसीब वालों को ही बेटियां मिलती हैं। अगर आपने नहीं देखा तो जरूर देखें। क्योंकि इस तरह की वीडियो अपने रिश्तों पर सोचने पर मजबूर कर देती है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 1 January 2026 at 16:39 IST