अपडेटेड 4 February 2026 at 15:04 IST

पहले आप-पहले आप... दूल्हे को दोस्त ने ऐसे उछाला कि सिर चला गया टेंट से बाहर, दूल्हा-दुल्हन दोनों गोद में; जयमाला का VIDEO VIRAL

सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी-ब्याह से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ है। वरमाला कार्यक्रम के दौरान दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर है और रस्में निभा रहे हैं। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हंस-हंसकर लोटपोट होने पर मजबूर कर दिया।

Follow :  
×

Share


Viral Video | Image: Instagram

Dulha-Dulhan Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते हुए दूल्हा-दुल्हन के अनगिनत वीडियो मिल जाते हैं। इनमें यूनिक एंट्री से लेकर नाच-गाने तक के ढेरों क्लिप्स शामिल होते हैं। लेकिन इस बार एक शादी में दिलचस्प नजारा देखने को मिला है। यहां स्टेज पर वरमाला के दौरान दूल्हे के साथ ऐसा खेला हुआ, जिसे वो शायद ही कभी भूला पाएगा।

जाहिर है कि शादी को यादगार बनाना हर दूल्हा-दुल्हन की ख्वाहिश होती है। इसके लिए कई महीनों की तैयारियां भी होती है, जो कामयाब हो जाती है। लेकिन कुछ मजाक का पात्र भी बन जाती है।

वरमाला डालने के वक्त हुआ खेला

इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन (Groom-Bride) स्टेज पर खड़े हैं। दोनों को वरमाला की रस्म पूरी करनी होती है। दूल्हा-दुल्हन दोनों को उनके पक्ष के लोगों ने गोद में उठाया हुआ है। ऐसे में पहले दुल्हन दूल्हे को वरमाला डालने की कोशिश करती है। तभी दूल्हे के पक्ष के लोग उसे दुल्हन से ऊंचा उठा लेते हैं। ऐसा करते-करते वो दूल्हे को इतना उछाल देते हैं कि उसका सिर टेंट से बाहर पहुंच जाता है।

दुल्हन ने नहीं हारी हिम्मत और…

नजारा ऐसा होता है कि दूल्हे का चेहरा तक नजर नहीं आता। इसके बावजूद दुल्हन हिम्मत नहीं हारती और दूल्हे को वरमाला पहचाने की कोशिश कायम रखती है। वीडियो देखने को बाद लोगों का हंस-हंसकर पेट फूल गया है।

वीडियो पर नेटिजंस खूब लुटा रहे प्यार

वीडियो को @birbilling.vicky नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'पहाड़ी शादी। दूल्हे का सिर टेंट के बाहर निकल गया।'

वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग

वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। यूजर्स हंसी वाली इमोजी के साथ रिएक्ट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बिखरे बाल और फैला मेकअप... जब स्कूल में 'मिनी' मंजुलिका बनी बच्ची, जोरदार एक्ट से जीता दिल; पीछे बैठे क्यूट 'भूतों' ने भी खींच लिया ध्यान- VIDEO VIRAL
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 4 February 2026 at 15:04 IST