बिखरे बाल और फैला मेकअप... जब स्कूल में 'मिनी' मंजुलिका बनी बच्ची, जोरदार एक्ट से जीता दिल; पीछे बैठे क्यूट 'भूतों' ने भी खींच लिया ध्यान- VIDEO VIRAL
सोळल मीडिाय पर इन दिनों एक बच्ची का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो मंजुलिका बनकर शानदार परफॉरमेंस दे रही है। उसकी दमदार एक्टिंग ने हर किसी को आकर्षित कर लिया।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Manjulika Viral Video: 'भूल भुलैया' की मंजुलिका भुलाए नहीं भूलती। मंजुलिका के किरदार ने लोगों के दिलों में घर कर लिया। इसका उदाहरण एक वायरल वीडियो में देखने को मिला। हाल ही में सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते हुए नजर एक बच्ची के वीडियो पर पड़ी, जिसमें वो 'मंजुलिका' बन परफॉर्म कर रही है।
उसके बिखरे बाल और फैले मेकअप ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। बच्ची की एक्टिंग स्किल और परफॉर्मेंस ने लोगों को इंप्रेस होने पर मजबूर कर दिया।
'मिनी' मंजुलिका ने किया धांसू एक्ट
वीडियो के मुताबिक, प्ले स्कूल में विंटर कार्निवल चल रहा है। इसमें सभी बच्चों ने भाग लिया है, जिसमें हर कोई अलग-अलग परफॉर्मेंस देता है। कोई गाना गाता है, तो कोई डांस करता है, जबकि कोई एक्ट करता है। इसी क्रम में एक छोटी सी बच्ची मंजुलिका का किरदार प्ले कर रही है।
पीछे बैठे क्यूट ‘भूतों’ ने जीता दिल
देखा जा सकता है नन्ही सी बच्ची हूबहू मंजुलिका की तरह तैयार है। उसकी ड्रेस, मेकअप और घुंघरू बिल्कुल असल मंजुलिका की याद दिला रहे हैं। वहीं बच्ची के पीछे नन्हे-नन्हे लड़के भी भूत बनकर बैठे हैं, जिस पर भी लोगों की नजर पड़ी। भूत के रूप में छोटे लड़कों का एक्ट भी खूब भा रहा है। कुल मिलाकर इस क्यूट वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। लोग उसे 'मिनी मंजुलिका' तक पुकार रहे हैं।
Advertisement
वीडियो पर नेटिजंस ने लुटाया प्यार
वीडियो को @prashvikatoch20 नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'टैलेंट की उम्र नहीं होती। मिनी मंजुलिका।' वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों बार देखा और हजारों दफा लाइक किया जा चुका है।
लोगों ने बच्चों के परफॉर्मेंस की खूब की तारीफ
वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है, लोग काफी मजेदार और तारीफ भरे कमेंट भेज रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पूरे क्लास में डर का माहौल है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'भूत ज्यादा होने के चलते मंजुलिका को घूमने में दिक्कत हो रही है।' एक और यूजर ने लिखा, 'इस बच्ची ने लाजवाब एक्टिंग की है।' एक और यूजर ने लिखा,'मैं तो पीछे क्यूट भूतों को देख रही हूं।' एक ने लिखा, 'इतने भूत तो भूल भुलैया फिल्म में भी नहीं थे। मस्त बच्चे हैं।'