अपडेटेड 7 January 2026 at 09:33 IST

Groom Pehli Rasoi Video: जब दुल्हन नहीं, दामाद ने संभाली रसोई, पुरानी रस्मों को पीछे छोड़ इस दूल्हे ने पेश की मिसाल; देखें ये वीडियो

Groom Pehli Rasoi Video: लुधियाना के एक दूल्हे ने सदियों पुरानी सामाजिक परंपराओं को नई दिशा देते हुए पहली रसोई' की रस्म निभाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है।

Follow :  
×

Share


Groom Pehli Rasoi Video | Image: Instagram

Groom Pehli Rasoi Video: भारतीय शादियों में रस्मों-रिवाजों का अपना एक अलग ही महत्व होता है। सभी जगह की परंपराएं अलग-अलग होती हैं। इन्हीं परंपराओं में से एक है 'पहली रसोई', जिसमें नई दुल्हन अपने ससुराल के किचन में पहली बार कुछ मीठा या खास बनाती है। लेकिन हाल ही में लुधियाना के एक दूल्हे ने इस सदियों पुरानी परंपरा को एक बेहद खूबसूरत और नया मोड़ देकर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

दामाद ने पहली रसोई में बनाई पिज्जा और मशरूम की डिश

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत फूलों से सजे एक चूल्हे से होती है, जहां ससुराल वाले अपने नए दामाद का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। आमतौर पर दुल्हन को रसोई संभालते देखा जाता है, लेकिन यहां नजारा बिल्कुल उलट था। एप्रन पहने यह दूल्हा किचन संभालते हुए बड़े ही चाव से पिज्जा और मशरूम की डिश तैयार करता नजर आ रहा है।

वीडियो में किचन का सेटअप और कटी हुई सब्जियां देखकर साफ पता चलता है कि दामाद के स्वागत में ससुराल वालों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी। जैसे ही खाना तैयार हुआ और परिवार ने इसे चखा, सबके चेहरों पर आई मुस्कान आ गई।

'प्यार में रसोई तक आ गए'

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन ने भी लोगों का ध्यान खींचा, जिसमें लिखा था- 'दामाद की पहली रसोई, प्यार में रसोई तक आ गए।' वीडियो के अंत में ससुराल पक्ष की ओर से दामाद को शगुन और तारीफें मिलते देखना दिल को छू लेने वाला है।

ये भी पढ़ें - Makar Sankranti 2026 Upay: मकर संक्रांति के दिन जरूर करें तिल के ये उपाय, साढ़ेसाती के अशुभ प्रभाव होंगे दूर;पूरी होंगी आपकी मनोकामनाएं

सोशल मीडिया पर वीडियो आया सभी को पसंद

सोशल मीडिया पर ये वीडियो सभी को बेहद पसंद आ रहा है। कई लोगों ने इसे 'बराबरी का नया दौर' बताया। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसे पल उम्मीद देते हैं कि समाज बदल रहा है।' एक यूजर ने याद दिलाया कि कैसे कई घरों में दुल्हन से भी बस रस्म के नाम पर 'कड़छी' चलवाई जाती है, तो दामाद का खाना बनाना वाकई बड़ी बात है। वहीं एक यूजन ने लिखा कि सच में, प्यार में पड़ा इंसान कुछ भी कर सकता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 7 January 2026 at 09:33 IST