VIDEO: दूल्हे ने दुल्हन के साथ दी ऐसी रोमांटिक परफॉर्मेंस, नजरें नहीं हटा पाए लोग; यूजर्स बोले- यही मेरी 11.11 वाली विश

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कपल का वाीडियो वायरल हो रहा है जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। वीडियो में दूल्हा दुल्हन ने ऐसी परफॉर्मेंस दी कि नेटिजंस का दिल ही जीत लिया।

वायरल वीडियो | Image: Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन शादी-ब्याह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों एक दूल्हा-दुल्हन का वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इस जोड़ी ने एक-दूजे के साथ ऐसी परफॉर्मेंस दी कि हर किसी का दिल ही जीत लिया।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल शादी के जोड़े में है। दुल्हन ने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है, जबकि दूल्हे ने शेरवानी पहनी है। दोनों डांस फ्लोर पर बाहें में बाहें डाले एक-दूजे की आंखों में खोए हैं।

कपल की परफॉर्मेंस ने खींचा ध्यान

इसी दौरान बैकग्राउंड में प्यारा सा गाना बज रहा है। इस गाने पर दोनों धमाकेदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं। जिंदगी के स्पेशल डे पर कपल की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। इतना ही नहीं, दोनों एक-दूजे के साथ कितने कंफर्मटेबल है इसकी झलक भी साफ देखी जा सकती है। 

केमिस्ट्री पर दिल हारे नेटिजंस

उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों को इस दिन का कितनी ही बेसब्री से इंतजार रहा होगा। कपल के चेहरे की रौनक, साथ और केमिस्ट्री सबकुछ बयां कर रही है। परफॉर्मेंस के दौरान लगातार उनका फोटोशूट भी जारी है। दोनों के इन खूबसूरत पलों को तस्वीरों और वीडियो में संजोया जा रहा है। इस क्लिप ने नेटिजंस का भी दिल जीत लिया है।

यूजर्स बोले- ये मेरी 11.11 विश

वीडियो को @chatpatijodi नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक क्लिप को बड़ी संख्या में लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में भी प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'ये मेरी 11.11 विश है।' मान्यताओं के मुताबिक, घड़ी में 11.11 बजने को मनोकामना मांगने का समय माना जाता है। दूसरे यूजर ने लिखा, 'मेनिफेस्ट कर रही हूं। ये पल मेरी जिंदगी में बहुत जल्द आने वाला है।' अन्य यूजर्स ने हार्ट वाली इमोजी के साथ प्यार बरसाया।

यह भी पढ़ें: जगमगाती रोशनियां, गूंजते जयकारे और चुनरी से सजे माता के दरबार... पाकिस्तान में नवरात्रि की धूम, कराची में हिंदुओं ने यूं मनाया जश्न- VIDEO

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 13 October 2026 at 14:42 IST