'...मैया करा दो मेरो ब्याह', जब दूल्हे ने मां संग दी परफॉर्मेंस, मेहमान नहीं हटा पाए नजर; दिल छू लेने वाला VIDEO VIRAL
बेटे ने अपनी इंगेजमेंट सेरेमनी में मां के साथ स्पेशल डांस परफॉर्मेंस दी। इस दौरान दोनों ने इतना लाजवाब डांस किया कि मेहमान देखते ही रह गए। दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों मां-बेटे की खास परफॉर्मेंस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इंगेजमेंट सेरेमनी के खास मौके पर दूल्हे ने अपनी मां के साथ मिलकर बेहद शानदार डांस परफॉर्म दी जिसने हर किसी का दिल जीत लिया।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मां बेटे ने बॉलीवुड सॉन्ग '...मैया करा दो मेरो ब्याह' पर एक परफॉर्मेंस दी, जिसने वहां मौजूद हर एक मेहमान का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। गाने के मजेदार और प्यारे बोलों पर मां-बेटे के बीच की जुगलबंदी इतनी लाजवाब थी कि समारोह का माहौल पूरी तरह से बदल गया। यह माहौल उत्सव और खुशियों के रंगों से सराबोर हो गया।
मां-बेटे की परफॉर्मेंस वायरल
इस परफॉर्मेंस के दौरान मां-बेटे के बीच का गहरा प्यार, आपसी तालमेल और चेहरे की प्यारी मुस्कान साफ झलक रही थी। स्टेज पर मां और बेटे की इस खूबसूरत केमिस्ट्री ने वहां मौजूद हर शख्स का दिल जीत लिया। इस डांस को देखकर महफिल में बैठे सभी लोगों ने खूब एन्जॉय किया। यही नहीं, पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वहीं होने वाले पति और सास की परफॉर्मेंस देख दुल्हन भी खुशी से फूले नहीं समाई।
दुल्हन और सास ने भी जमाया रंग
इसके अलावा दुल्हन ने भी अपनी सास संग डांस परफॉर्मेंस दी। दोनों ने मिलकर प्री-वेडिंग फंक्शन में खूब रंग जमाया, जिसे पसंद किया जा रहा है। इसमें दुल्हन 'मैया यशोदा' गाने पर सासू मां के साथ थिरकीं। सास-बहू की परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीत लिया।
डांस परफॉर्मेंस ने यूजर्स का जीता दिल
वीडियो को @ya_shisaidyas नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। दोनों ही वीडियो के कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। यूजर्स ने इसे 'बेहतरीन जोड़ीदार परफॉर्मेंस' बताया।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 5 July 2026 at 12:13 IST