Thane Video: मुंब्रा में चार मंजिला इमारत से लटका बकरा, लोगों ने जानपर खेलकर बचाई जान; वायरल हुआ रेस्क्यू वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि बकरा तीसरी मंजिल पर लटका हुआ है, लेकिन युवाओं ने अपनी जान दांव पर लगाकर बकरे को बचाया। जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Follow :  
×

Share


Thane Video: ठाणे के मुंब्रा से सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां कौसा इलाके की अलमास कॉलोनी में स्थित सूफी बिल्डिंग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बेजुबान की दर्दभरी चीखें सुनाई दीं। लोग जब आवाज की तरफ भागे, तो नजारा देख उनके होश उड़ गए। एक बकरा बिल्डिंग की तीसरी मंजिल की छत से नीचे हवा में लटका हुआ था और किसी भी पल सीधे नीचे गिर सकता था।

बिना सुरक्षा उपकरणों के शुरू हुआ 'देसी रेस्क्यू'

बकरे को मौत के मुंह में फंसा देख स्थानीय युवाओं ने बिना वक्त गंवाए मोर्चा संभाला। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि इन युवकों के पास कोई सेफ्टी गियर नहीं थे। इसके बावजूद,उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए बेहद संकरी जगह पर उतरने का फैसला किया। इस रेस्क्यू का वीडियो पशु कल्याण संस्था 'सेव आवर स्ट्रेज ऑफ मुंब्रा' ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवाओं की टीम ने रस्सियों और 'देसी जुगाड़' के जरिए ऑपरेशन शुरू किया।

कड़ी मशक्कत, सूझबूझ से बचा बकरा 

एस खतरनाक मिशन में बिल्डिंग के नीचे खड़े लोग भी लगातार युवाओं का हौसला बढ़ा रहे थे और उन्हें सावधानी बरतने के निर्देश दे रहे थे। लोगों की सलाह पर एक युवक पास की खिड़की से बाहर निकला और उसने बकरे को नीचे से मजबूती से थाम लिया। बाकी युवक ऊपर छत से रस्सी को पूरी ताकत से संभाले रहे। कड़ी मशक्कत, सूझबूझ और गजब के आपसी तालमेल के बाद आखिरकार बकरे को सुरक्षित खींच लिया गया। राहत की बात यह रही कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बाद भी बकरे को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

ये भी पढ़ें - Ebola Outbreak: इबोला वायरस से हुई 200 लोगों की मौत, मचा दुनियाभर में हड़कंप; WHO ने किया अलर्ट तो एक्शन में स्वास्थ्य मंत्रालय
 

 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 25 May 2026 at 21:16 IST