'मन्ने झाड़ू लगाई पोंछा लगाया, मम्मी ने कुछ...', क्यों नहीं किया होमवर्क पर क्यूट सी बच्ची का जवान सुनकर लोटपोट हो जाएंगे; VIDEO

बिना होमवर्क किए स्कूल पहुंची छोटी सी बच्ची तो ये लगाया बहाना। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Follow :  
×

Share


होमवर्क का बहाना | Image: @ImMemesupplier

दिवाली की छुट्टियों में बच्चों ने खूब ऐश काटी लेकिन स्कूल से होमवर्क भी मिला था, जो ज्यादातर बच्चे करना ही भूल गए। अब बारी आई क्लास में होमवर्क दिखाने की तो बच्चे बहाने बनाते नजर आए, ऐसे ही एक छुट्टी से बच्ची ने भी दिवाली की छुट्टियों में होमवर्क क्यों नहीं किया इसको लेकर एक छोटा सा मजेदार बहाना बनाया, ये बहाना सून टीचर भी अपनी हंसी रोक नहीं पाई।

स्कूल में बिना होमवर्क के पहुंची बच्ची 

दिवाली की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने पर बच्ची बिना होमवर्क किए ही स्कूल पहुंच गई। टीचर ने जब उससे होमवर्क नहीं करने का कारण पूछा, तो बच्ची ने जो जवाब दिया, वो सुनकर कोई भी पिघल जाए और मासूम बच्ची जैसा बता रही है वो तो बस इतना प्यारा लग रहा है कि टीचर भी खुद को रोक नहीं पाई और प्यारी बच्ची के गालों को छूकर उसे माफ कर दिया।

छोटी बच्ची का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे 'फनियेस्ट स्कूल वीडियो ऑफ द ईयर' बता रहे हैं। वीडियो में बच्ची के क्यूट एक्सप्रेशन ने हर किसी का दिल जीत लिया।

मम्मी ने झाड़ू पोछा लगावाया- बच्ची

बच्ची ने टीचर से बहाना लगाते हुए कहा कि, "मैडम, मम्मी घर का काम करा रही थी… झाड़ू, पोछा लगवाया और खाना भी बनवाया।" इतना सुनते ही पूरी क्लास में ठहाके गूंज उठते हैं और खुद टीचर भी अपनी हंसी नहीं रोक पातीं।

एक यूजर ने कमेंट किया-  "इस बच्ची को ऑस्कर मिलना चाहिए ईमानदारी के लिए।" वहीं दूसरे ने लिखा- "हमारे जमाने में ऐसा जवाब देने पर तो टीचर ने खूब पीटा होता।" 

दिवाली की सफाई से कोई नहीं बच सकता

होमवर्क नहीं करने को लेकर सभी ने अपनी लाइफ में जरूर बहाने बनाए होंगे, क्योंकि दिवाली की छुट्टी को मजे मारने के लिए होती है स्कूल का काम कैसे ही करें... खैर दिवाली से पहले घर में होने वाली सफाई को लेकर भी देशभर में तैयारी शुरू हो जाती है दिवाली आने तक पूरे हफ्ते पर लोग अपने घरों की साफ सफाई करते हैं, इस दौरान घर का हर सदस्य सफाई करता है, चाहे छोटा बच्चा हो या बुजुर्ग कोई नहीं बचता सभी को जिम्मेदारी से घर का काम करना पड़ता है तो ऐसे में हो सकता है कि बच्ची ने सच ही कहा हो कि उसने छुट्टियों में घर का काम किया। इसलिए बच्ची इतनी मासूम लग रही है और पूरी ईमानदारी से टीचर को बता रही है कि उसने होमवर्क क्यों नहीं किया।

यह भी पढ़ें: BREAKING: मुंबई में बच्चों को बंधक बनाने वाला रोहित एनकाउंटर में ढेर

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 30 October 2025 at 19:43 IST